📅 Monday, 12 October 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,877.24 ▼ -595.09 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,374.75 ▼ -145.70 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

पैसों के लिए बेटे की हत्या : जलती चिता से अधजला शव पुलिस ने निकाला

📅 17 July 2022, 02:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पैसों के लिए बेटे की हत्या  : जलती चिता से अधजला शव पुलिस ने निकाला
पैसों के लिए बेटे की हत्या : जलती चिता से अधजला शव पुलिस ने निकाला

आगरा : आगरा के सैंया थाना इलाके के छावरी गांव का है. मृतक का नाम नेपाल सिंह है. उससे ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि नेपाल सिंह की हत्या उसकी मां और बाप ने मिलकर की है और इस हत्या में नेपाल सिंह के भाई और बहन ने भी पूरी तरह से साथ दिया है. हत्या के बाद सभी ने मिलकर नेपाल सिंह का शव जला दिया. पैसों के लिए बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

जहां मां-पिता और भाई-बहन पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगा है. बेटे की हत्या कर रात में उसके शव को जलाने की कोशिश की गई. इस बात की भनक पुलिस को लगी और जलती चिता को बुझाकर पुलिस ने अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया.

यह मामला आगरा के सैंया थाना इलाके के छावरी गांव का है. मृतक का नाम नेपाल सिंह है. उससे ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि नेपाल सिंह की हत्या उसकी मां और बाप ने मिलकर की है और इस हत्या में नेपाल सिंह के भाई और बहन ने भी पूरी तरह से साथ दिया है. हत्या के बाद सभी ने मिलकर नेपाल सिंह का शव जला दिया. हालांकि पुलिस को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची.

वारदात के बाद माता-पिता, भाई-बहन फरार

पुलिस श्मशान घाट पहुंची तो नेपाल सिंह की चिता जल रही थी. पुलिस और कुछ लोगों ने मिलकर किसी तरह से चिता को बुझाया और अधजले शव को पुलिस ने कब्जे में लिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता, मां समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस वारदात के बाद मृतक नेपाल सिंह की मां-पिता और भाई-बहन सभी घर से फरार हैं.

मायके में थी पत्नी

फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराकर तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रह कि नेपाल सिंह की हत्या पैसों को लेकर हुए विवाद में की गई है. कुछ समय पहले नेपाल सिंह ने एक जमीन बेची थी और उसी जमीन के पैसों को लेकर विवाद ऐसा हुआ कि उसके अपनों ने ही उसकी जान ले ली. मृतक नेपाल सिंह की जब हत्या हुई, तब उसकी पत्नी मायके में थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें