📅 Monday, 12 October 2026 | 03:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,894.55 ▼ -577.78 (-0.80%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

कलयुगी बेटा : शराब के लिए मां की हत्या, गैती से 75 साल की मां का सीना चीर डाला...

📅 07 August 2021, 08:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कलयुगी बेटा : शराब के लिए मां की हत्या, गैती से 75 साल की मां का सीना चीर डाला...
कलयुगी बेटा : शराब के लिए मां की हत्या, गैती से 75 साल की मां का सीना चीर डाला...

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। वह शराब के नशे में घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। गुरुवार रात को जब बेटा शराब पीकर घर आया तो मां के टोकने पर विवाद करने लगा। इसके बाद गुस्से में आकर 75 साल की मां के सीने और पेट पर गैती से कई वार किए और मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पवनी गांव का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जोहनलाल (49) बताया है। मृतक महिला का नाम धनकुंवर (75) बताया गया है। पुलिस ने जोहनलाल को शुक्रवार को पकड़ा है। अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जोहनलाल शराब का आदि था। वह अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था। इस बात से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। मां जोहनलाल को शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह कभी बात नहीं सुनता था। घटना के वक्त उसके दोनों बेटे भी घर पर नहीं थे। वहीं उसकी पत्नी सो रही थी। आरोपी की पत्नी ने जब तक सास की चीख सुनकर कमरे से बाहर आई, तब तक आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन ने इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह बिलाईगढ़ थाना पुलिस को दी। इस पर आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने तलाशी शुरू की तो पता चला कि आरोपी पवनी गांव में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें