📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

लव मैरिज कर ससुराल पहुंचे दामाद पर ससुर ने किया हमला

📅 23 May 2022, 02:18 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लव मैरिज कर ससुराल पहुंचे दामाद पर ससुर ने किया हमला
लव मैरिज कर ससुराल पहुंचे दामाद पर ससुर ने किया हमला

हरियाणा : अंबाला में प्रेम विवाह करने के बाद ससुराल पहुंचे दंपति पर महिला के परिजनों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पिता समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में घायल हुए युवक और महिला को ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 पुलिस को सौंपी शिकायत में करनाल निवासी संजय कुमार ने बताया कि अंबाला की रहने वाली गीता रानी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज कर ली। इसके बाद जब दोनों गीता के परिजनों से मिलने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। सबसे पहले गीता के पिता ने मारपीट शुरू की और उसके बाद कई अन्य रिश्तेदार भी उनके ऊपर हमलावर हो गए। यही नहीं ससुरालियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 

पुलिस के अनुसार दंपति की शिकायत पर महिला के पिता समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 324 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए दंपति को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें