📅 Saturday, 10 October 2026 | 06:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

Crime : खाट पर लेटा था देवर, भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, जाने पूरा मामला

📅 27 February 2022, 10:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Crime : खाट पर लेटा था देवर, भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, जाने पूरा मामला
Crime : खाट पर लेटा था देवर, भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, जाने पूरा मामला

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने धारदार हथियार से अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना में महिला का हाथ भी कट गया। दोनों को पहले स्‍थनीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें हैलट अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के बीच विवाद आपसी झगड़े को लेकर हुआ था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, महिला ने भी अपने देवर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

खबरों के अनुसार मामला कानपुर के बिल्‍हौर कोतवाली क्षेत्र के बदल निवादा गांव का है। यहां घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट डाला। पीड़ित की मां के अनुसार उनका छोटा बेटा चारपाई पर लेट कर धूप सेक रहा था। उसी दौरान उनकी बहू देवर को भला-बुरा कहने लगी। बहू ने चारपाई के पास पहुंचते ही देवर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर उनके गुप्‍तांग को काट दिया। बीच-बचाव के दौरान महिला का हाथ भी जख्‍मी हो गया। इसके बाद दोनों को बिल्‍हौर के सीएसी में भर्ती कराया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें