📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

शादी के एक महीने बाद दुल्हन की दहेज के लिए हत्या

📅 14 July 2021, 02:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी के एक महीने बाद दुल्हन की दहेज के लिए हत्या
शादी के एक महीने बाद दुल्हन की दहेज के लिए हत्या

 घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। मृतका की बीते 22 जून को धूमधाम से शादी हुई थी। मृतका के पिता के बयान पर पति, ससुर, जेठ सहित कई लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम बेबी कुमारी है। वो बरौली के वार्ड नंबर 12 निवासी राघव प्रसाद सोनी की बेटी थी। राघव प्रसाद सोनी के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी बीते 22 जून को कुचायकोट के हरपुर निवासी उत्तम सोनी के साथ की थी। शादी में ससुराल वालों ने दहेज में गाड़ी और पैसे गहने भी लिए थे। बावजूद इसके शादी के बाद दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

मृतका के चाचा प्रेमनाथ प्रसाद सोनी के मुताबिक बेबी कुमारी के आरोपी पति उत्तम कुमार सोनी का अपने ही भाभी के साथ गलत संबंध था। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। वो उनकी भतीजी को दहेज के नाम पर अक्सर टॉर्चर करता था। शादी के महज 20 दिन के बाद ही नवविवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें