मानवता को शर्मसार करने के साथ ही रोंगटे खड़े करने वाला मामला
मंदसौर : मंदसौर में मानवता को शर्मसार करने के साथ ही रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल के भाई ने अपनी ही 4 साल की चचेरी बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद बिना कपड़ों के ही उसे झाड़ियों में फेंका और घर लौट गया. एसपी अनुराग सुजानिया ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
मासूम होली मनाने राजस्थान के निम्बाहेड़ा से अपने मामा के यहां डोडिया मीणा आई हुई थी। होली के दिन जब सब रंग -गुलाल उड़ा रहे थे, तभी चचेरा भाई उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
घटना वायडी नगर थाना क्षेत्र के डोडिया मीणा गांव की है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे 4 साल की बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। परिजनों को लगा की बच्ची होली खेल रही होगी, काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची नहीं मिली तो वायडी नगर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
काफी तलाश के बाद रात 11 बजे गांव में बनी पानी की टंकी के पास बच्ची के कपड़े मिले। परिजन और पुलिस थोड़ा आगे बढ़े तो झाड़ियों के बीच बच्ची नग्न हालत में मृत मिली। पुलिस तत्काल बच्ची को लेकर मंदसौर जिला अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उधर, बच्ची की हत्या को लेकर एक टीम आरोपित की तलाश में जुट गई।
भाई ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटा
पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची आखिरी बार उसे के 17 साल के नाबालिग चचेर भाई के साथ जाते नजर आई थी। इस पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपित ने पहले बच्ची के साथ टंकी के पीछे ही झाड़ियों में दुष्कर्म किया, फिर उसके रोने और घर पर बताने के डर से उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा