📅 Saturday, 24 October 2026 | 08:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर क्यों पहुंची पुलिस

📅 11 June 2022, 10:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर क्यों पहुंची पुलिस
करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर क्यों पहुंची पुलिस

मुंबई : स्टार्स के घर के बाहर हमेशा कैमरा पर्सन होते हैं। उनके घर के बाहर क्या हलचल होती है ये इनके द्वारा शेयर किए गए वीडियोज और फोटोज से पता चल जाता है। अब शुक्रवार को सैफ अली खान और अनन्या पांडे के घर पर पुलिस स्पॉट की गई। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी दिखी और फिर पुलिस वाले उनके घर के अंदर गए। हालांकि फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसी नेगेटिव वजह से स्टार्स के घर नहीं गई बल्कि वे तो एक इन्विटेशन के चलते दोनों के घर गए हैं।

दरअसल, मुंबई पुलिस एक इवेंट के लिए उन्हें इन्वाइट करने गई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस को मलाइका अरोड़ा के घर पर स्पॉट किया गया था। तब भी पुलिस उन्हें इन्वाइट करने गई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, ‘करीना कपूर खान और अनन्या पांडे को मुंबई पुलिस एक इवेंट में इन्वाइट करने आई। आपने क्या सोचा?’ यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि आप कहना क्या चाहते हो।

करीना और अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में नागा चैतन्य भी हैं जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में मोना सिंह भी हैं। इसके अलावा करीना ओटीटी डेब्यू भी कर रही हैं। वह किताब द डिवोशन ऑफ स्पेक्ट एक्स पर बनी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें