कौन लेगा घनश्याम नायक उर्फ़ नट्टू काका की जगह
मुंबई । 14 वर्षों से चलने वाले शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” आज बहुत ही पॉपुलर शो बन गया है। इस शो के जाने-माने किरदार नट्टू काका का रोल अदा करने वाले घनश्याम नायक की मृत्यु हो गई, जिसके कारण इस शो के फैंस काफी दुःख जाहिर कर रहे हैं।
फिलहाल सभी के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यह आ रहा है कि अब आने वाले समय में नट्टू काका का रोल कौन निभाएगा। कॉमेडी के मामले में नंबर वन पर इस शो ने बहुत ही अधिक लोकप्रियता हासिल की है। इस शो में कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाकर सभी फैंस के दिलों में जगह बनाई है।
नट्टू काका भी एक बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे थे जिसमें वह जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स संभाल रहे थे। इस शो में नट्टू काका बड़े ही वफादार हैं। इसमें जेठालाल उनकी बहुत इज्जत भी करता दिखाई देता है। नट्टू काका कुछ दिनों पहले ही कैंसर की वजह से इस दुनिया से अलविदा ले चुके हैं जिस कारण अब नट्टू काका इस शो में कभी नहीं दिखने वाले हैं। इस शो में सभी को नट्टू काका की कमी बहुत अधिक महसूस होने वाली है क्योंकि नट्टू काका जैसी योग्यता रहना काफी मुश्किल है।
डायरेक्टर द्वारा इस चीज के निर्णय में काफी कठिनाई आ रही है कि वह नट्टू काका की जगह किसे रखें। सूत्रों से जानकारी मिली है कि नट्टू काका की जगह अब किसी लड़की द्वारा इस किरदार को निभाया जाएगा। तो चलिए इस लड़की के बारे में आपको कुछ जानकारी देते हैं। नट्टू काका के रोल को अदा करने के लिए इस शो में काफी ज्यादा कंफ्यूजन हो रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आगे नट्टू काका के जगह एक लड़की इस किरदार को निभाएंगी।
इस शो में कुछ दिनों पहले जो लड़की बावरी का रोल अदा कर रही थी वही लड़की नट्टू काका की जगह लेने वाली है। इसका कारण यह है कि जेठालाल को अपने दुकान को संभालने के लिए एक विश्वासी व्यक्ति की जरूरत है। इसलिए बावरी आने वाले समय में इस किरदार को निभानेवाली है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career