📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

वेब सीरीज लव-मर्डर और मिस्ट्री पर आधारित : 6 बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं

📅 07 April 2022, 05:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वेब सीरीज लव-मर्डर और मिस्ट्री पर आधारित : 6 बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं
वेब सीरीज लव-मर्डर और मिस्ट्री पर आधारित : 6 बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में कई भाषाओं की वेब सीरीज देखने को मिल जाती है. सबसे खास बात तो ये होती है कि भले ही कहानी प्यार, वासना और हत्या पर आधारित हो लेकिन इनको बहुत ही अलग स्क्रीप्ट पर बनाया गया है. तो चलिए हम आपको उन 6 बेस्ट वेब सीरीज  के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए.

13 मसूरी : अक्ष नाम के सीरियल किलर पर आधारित है 13 मसूरी  (13 Mussoorie) की कहानी. उसके नाम का डर पूरे मसूरी में छाया हुआ रहता है. ऐसे में एक महिला पत्रकार इस केस पर काम करती हुई नजर आती है. बाद में उसे एक ऐसी खबर मिलती है जिसे जानकर उसके पैरों तले की जमीन खिसकने लगती है. ये वेब सीरीज 13 एपिसोड की है जिसे आप Voot Select पर देख सकते हैं.

हसमुख : एक ऐसे कॉमेडियन की कहानी हसमुख में दिखाया गया है जो सीरियल किलर होता है. ये सीरीज 11 एपिसोड की है. डार्क कॉमेडी और डॉर्क क्राइम वाली इस वेब सीरीज को Netflix पर देख सकते हैं.

कैंडी : रुद्रकुंड  के स्कूल से कैंडी की कहानी शुरू होती है, जहां एक के बाद एक मर्डर देखने को मिलता है. इन सभी का कनेक्शन रुद्र वैली स्कूल से देखने को मिलता है. ये सीरीज 8 एपिसोड की है जिसे आप अपनी फैमली के साथ Voot Select पर देख सकते हैं.

ईरू ध्रुवम :  एक सनकी आदमी की कहानी है ईरू ध्रुवम जो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है और बदला लेने के लिए लोगों की आंखे निकाल लेता है. साथ ही वो विक्टिम के फोन में एक वीडियो या फिर एक कविता छोड़ जाता है. ये सीरीज 9 एपिसोड की है. इस प्यार वासना और हत्या वाली सीरीज को आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

प्रोजेक्ट 9191 :  क्राइम कंट्रोल करने की कोशिश का तरीका प्रोजेक्ट 9191 (Project 9191) में बहुत ही अलग तरीके से दिखाया गया है.इस सीरीज को आप Sony Liv पर देख सकते हैं.

रहस्य रोमांस : तीन अलग-अलग मजेदार कहानिया रहस्य रोमांस (Rahasya Romancha) वेब सीरीज में देखने को मिलेगी. हर कहानी में एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा. थ्रिलर और क्राइम का बेहतरीन कांबिनेशन इस सीरीज में देखने को मिलेगा. ये सीरीज 17 एपिसोड की है जिसे आप हिंदी में MX Player पर देख सकते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें