कपिल शर्मा की एंट्री में बाद बर्बाद हुआ इन 4 मशहूर कॉमेडियन का करियर ,कपिल के टैलेंट के आगे पड़ गये फीके
टीवी पर प्रसारित होने वाले बेहद पॉपुलर कॉमेडी धारावाहिक कपिल शर्मा शो को होस्ट करने वाले हमारे भारत के बेहद जाने-माने और मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज कॉमेडी की दुनिया में गजब की सफलता हासिल की है, और इसी वजह से देश में आज कपिल शर्मा के लाखों चाहने वाले भी मौजूद हैं|
पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको देश के कुछ ऐसे कॉमेडियन से मिलाने जा रहे हैं, जो एक वक्त कॉमेडी की दुनिया पर राज किया करते थे, लेकिन आज यह सितारे गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे हैं, और इन्हें लेकर ऐसा कहा जाता है कि कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा की एंट्री होना इनके कैरियर ग्राहक में आई गिरावट की एक बड़ी वजह है…
राजू श्रीवास्तव
अपने दौर में राजू श्रीवास्तव भारत के सबसे अधिक मशहूर और जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन हुआ करते थे, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी और बेहतरीन डायलॉग्स के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई थी| राजू श्रीवास्तव की बात करें तो, गुजरे वक्त में इन्होंने कई एक से बढ़कर एक कॉमेडी शोज में अपने हुनर का प्रदर्शन किया है, लेकिन आज उन्हें ऑनस्क्रीन आए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है|
अगर वर्तमान समय की बात करें तो राजू श्रीवास्तव को लेकर ऐसी खबरें हैं कि, वह अब लोगों को कॉमेडी और एक्टिंग सिखाते हैं| हालांकि आज भी वह सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो शेयर करते हुए देखे जाते हैं|
सुनील पाल
इस लिस्ट में अगला नाम फेमस कॉमेडियन सुनील पाल का है, जो फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज मैं अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए देखा गया था| सुनील पाल ने कई कॉमेडी शोस के अलावा फिल्मों में भी काम किया है, और इनकी फिल्मी कैरियर में बॉम्बे टू गोवा जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं लेकिन, बीते काफी लंबे वक्त से यह सितारा कहीं खो सा गया है|
हालांकि अगर अभी की कहे तो, ऑनस्क्रीन ना होते हुए भी सुनील चैनल एक यूट्यूब चैनल को होस्ट करते हुए जरूर नजर आते हैं, और यहां पर भी इनका अच्छा खासा फैनबेस मौजूद है|
गोपी भल्ला
साल 2006 में टीवी पर प्रसारित होने वाले एक बेहद पॉपुलर शो ऍफ़आईआर में कॉन्स्टेबल की भूमिका को निभाते नजर आने वाले अभिनेता गोपी भल्ला ने अपनी शानदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी| गोपी भल्ला की बात करें तो, वह फेमस कॉमेडियन के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| लेकिन इस शो के खत्म होने के बाद, गोपी भल्ला भी न जाने कहां खो गए|
एहसान कुरेशी
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जैसी जानी-मानी प्रतियोगिता के रनर-अप रह चुके फेमस कॉमेडियन एहसान कुरैशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| एहसान कुरैशी की बात करें तो, बेहद अजीब और अनोखे तरीके से लोगों को हंसाने का हुनर इन्हें बेहद खास बनाता था और खास तौर पर इन्हें अपनी मजेदार शायरियों के लिए भी जाना जाता था|
लेकिन कॉमेडी कि दुनिया का यह अनोखा सातारा, आज ना जाने कहां खो चुका है, क्योंकि बीते काफी लंबे वक्त से इन्हें किसी भी शो या फिर प्रतियोगिता में नहीं देखा गया है|
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career