शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने कागजों में खुद को बताया किसान, खेती के लिए खरीदी 1.5 एकड़ जमीन
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले कुछ समये अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग में करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इसी बीच सुहाना ने सभी को हैरान कर दिया है। शाहरुख की बेटी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने खेती के लिए जमीन खरीदी है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को किसान भी बताया है। वहीं, इसकी कीमत इतनी है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
खबरों की मानें तो सुहाना ने खेती के लिए डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी है। इसकी कीमत करीब 12.91 करोड़ बताई जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि जमीन का लेनदेन 1 जून को किया गया है। शाहरुख की बेटी ने इसके लिए 77 लाख 46 हजार रुपए की स्टैंप ड्यूटी भी जमा की है। ये जमीन अंजलि, रेखा और प्रिया नाम की तीन बहनों से खरीदी गई है। इस जमीन का लोकेशन अलीबाग है। जहां पर शाहरुख खान के पास पहले से ही प्रॉपर्टी है। वहीं, अगर हिंदुस्तान की खबर की मानें तो इसमें कहा जा रहा है कि सुहाना ने खुद को कागजों में एग्रीकल्चरिस्ट (किसान) दिखाया है।
ओटीटी पर रिलीज की जाएगी सुहाना की फिल्म
पापा शाहरुख खान के जैसे ही बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ है। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, फिल्म का ट्रेलर वीडियो जरूर जारी किया जा चुका है। ‘द आर्चीज’ में सुहाना बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग डेब्यू करेंगी और पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career