📅 Monday, 05 October 2026 | 01:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,035.32 ▲ +125.62 (+0.17%) • निफ्टी 50: 22,455.80 ▲ +33.85 (+0.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

शादी के 9 साल बाद भी इस वजह से मां नहीं बन पाई सरगुन मेहता, अब प्रेग्नेंसी पर कह दी बड़ी बात

📅 10 July 2022, 06:18 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी के 9 साल बाद भी इस वजह से मां नहीं बन पाई सरगुन मेहता, अब प्रेग्नेंसी पर कह दी बड़ी बात
शादी के 9 साल बाद भी इस वजह से मां नहीं बन पाई सरगुन मेहता, अब प्रेग्नेंसी पर कह दी बड़ी बात

सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं. सरगुन ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. उनकी गिनती पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की हसीनाओं में होती है. सरगुन ने अपने काम से फैंस के बीच अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है. सरगुन मेहता लगातार सफलता के शिखर पर सवार है. बता दें कि सरगुन टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वे कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं. टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपने कदम रखे थे. टीवी की तरह ही वे पंजाबी सिनेमा में भी सफल रही हैं.

बता दें कि कुछ दिनों से सरगुन प्रेग्नेंसी को लकर चर्चा में चल रही है. उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी बातें हो रही है. इसी बीच अभिनेत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात की है. कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ रही है. हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सरगुन ने बताया कि, शादी के बाद हर कपल से ऐसी ही उम्मीद की जाती है, जिसकी वजह से कहीं ना कहीं शादी को एक तरह से नीचा ही दिखाया जाता है. शादी के बाद जिसे देखो वो यही महसूस कराने में लगा होता है कि बच्चा पैदा ही काम रह गया है हमारा.

अभिनेत्री ने आगे कहा कि, मैं उन लोगों को बिल्कुल भी गलत नहीं कह रही हूं जो प्रेग्नेंट हैं, या फिर जिनके बच्चे हैं. हर किसी की लाइफ में अपनी एक अलग प्राथमिकता होती है, सबका अलग-अलग गोल होता है. हर शख्स इस गोल को अलग-अलग उम्र में पूरा करता है, कोई 25 की उम्र में इसे पूरा कर लेता है, तो किसी को 40 की उम्र तक इसका इंतजार करना होता है.

सरगुन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, जब आपको अपनी लाइफ में ऐसा लगने लगे कि जो आप करना चाहते थे वो कर लिया, या फिर संतुष्ट हो गए हैं , तो इस तरह का फैसला ले सकते हैं. इस मुकाम पर पहुंचने के बाद आप किसी को अच्छे से खुशियां दे सकते हैं. क्योंकि हर किसी के लाइफ की अपनी एक अलग ही जर्नी होती है.

साल 2013 में टीवी एक्टर रवि दुबे से की थी शादी…

33 वर्षीय सरगुन मेहता ने साल 2013 में रवि दुबे से शादी की थी. सरगुन के पति रवि दुबे एक जाने माने टीवी अभिनेता और टीवी होस्ट हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें