📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

कपिल शर्मा शो में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, वापस ली अपनी कुर्सी, देखती रह गईं अर्चना...

📅 13 November 2024, 11:50 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कपिल शर्मा शो में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, वापस ली अपनी कुर्सी, देखती रह गईं अर्चना...
कपिल शर्मा शो में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, वापस ली अपनी कुर्सी, देखती रह गईं अर्चना...

TV Adda: कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह को अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने सिद्धू पाजी यानी नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। इस बात को लेकर उनपर कई पंच लाइन मारी जाती है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना से उनकी कुर्सी छीनी जा रही है और उस कुर्सी को किसी और ने नहीं बल्कि खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने ही छीना है और अर्चना कपिल से कह रही हैं कि उनकी कुर्सी वापस दिलवाएं।

अर्चना हुईं परेशान

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वो अर्चना की कुर्सी पर बैठे हैं और कपिल कहते हैं कि सुनील ग्रोवर आज फिर सिद्धू पाजी बनकर आ गए। इस पर सिद्धू कहते हैं कि वो रियल सिद्धू हैं। इसके बाद अर्चना आती हैं और अपनी कुर्सी पर बैठे सिद्धू को देख कपिल  से कहती हैं, “कपिल तू सरदार साहब को बोल दे मेरी कुर्सी से उठ जाएं, कब्जा करके बैठ गए हैं।”

खुश हुए फैंस

इस प्रोमो में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ-साथ हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी नजर आईं। जैसे ही सिद्धू ने यह टीज़र शेयर किया, उनके फैंस ने कमेंट्स की लाइन लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “लेजेंड वापस आ गए। पाजी हमने आपको मिस किया।” दूसरे ने कमेंट किया, “आपको वापस देखकर अच्छा लगा, ये शो आपके बिना अधूरा है।” यूजर्स इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2013 में जब कपिल का शो कलर्स पर शुरू हुआ था, तब से नवजोत सिंह इस शो का हिस्सा थे। हालांकि 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू को उस साल हुए पुलवामा हमले पर अपनी टिप्पणी के बाद शो छोड़ना पड़ा था। नवजोत सिंह सिद्धू ने आतंकी हमला करने वालों की निंदा करते हुए कहा था कि उन लोगों को दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने ये भी कहा था, “मुट्ठी भर लोगों के लिए, क्या आप पूरे देश को दोषी ठहरा सकते हैं और क्या आप किसी व्यक्ति को दोषी ठहरा सकते हैं?” ये बयान नवजोत सिंह सिद्धू को भारी पड़ा था और लोगों ने उन्हें कपिल शर्मा से बैन करने की मांग की थी।

सोशल मीडिया पर #Boycott Sidhu का ट्रेंड चलाया गया था और इसके बाद कपिल शर्मा में उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया था। अब भी उनकी वापसी नहीं हुई है, वो बतौर गेस्ट इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें