📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Miss Universe India 2024: गुजरात की रहने वालीं, सोशल मीडिया स्टार…जानें कौन हैं रिया सिंघा जिन्होंने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज?

📅 23 September 2024, 09:51 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Miss Universe India 2024: गुजरात की रहने वालीं, सोशल मीडिया स्टार…जानें कौन हैं रिया सिंघा जिन्होंने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज?
Miss Universe India 2024: गुजरात की रहने वालीं, सोशल मीडिया स्टार…जानें कौन हैं रिया सिंघा जिन्होंने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज?

Miss Universe India 2024 Winner Riya Singha: देश की बेटी रिया सिंघा (Riya Singha) ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। एक बार फिर से भारत की ब्यूटी ने इस ताज को अपने सिर पर सजाया है। इस जीत के बाद रिया और पूरे देश का चेहरा खिल गया है। 22 सितंबर रविवार को जयपुर में आयोजित इस इवेंट में रिया को ताज उर्वशी रौतेला ने पहनाया है। मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनने के बाद अब रिया इंटरनेशनल स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनने के बाद खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। इसके लिए वो बहुत आभारी हैं। रिया ने आगे कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं, रिया ने ये भी कहा कि वो इस ताज के लायक खुद को समझ सकती हैं। वो पहले के विनर्स से काफी प्रेरित रही हैं।

उर्वशी रौतेला ने पहनाया क्राउन

रिया सिंघा के मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद उन्हें ये ताज उर्वशी रौतेला ने पहनाया। उर्वशी रौतेला ने 10 साल पहले इस ताज को अपने नाम किया था। वो 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं। ऐसे में बतौर जज एक्ट्रेस इस इवेंट में पहुंची थीं और रिया के जीतने के बाद इस ताज को उन्होंने खुद अपने हाथों से रिया के सिर पर सजाया। एक्ट्रेस इस दौरान बेहद ही खुश दिखाई दीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रिया का हौंसला भी बढ़ाया और कहा कि वो भी वही महसूस कर रही हैं, जो सभी लड़कियां महसूस कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज भारत ही आएगा। उन्होंने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की कड़ी मेहनत की तारीफ भी की।

कौन हैं रिया सिंघा?

बहरहाल, अब अगर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज जीत चुकीं रिया सिंघा के बारे में बात की जाए तो वो गुजरात की रहने वाली हैं और एक बेहतरीन मॉडल भी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तस्वीरों में अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें