कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा हत्याकांड में फंसकर फिर बड़े पर्दे पर
कर्नाटक.
कर्नाटक के मशहूर अभिनेता दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल जून में रेणुका स्वामी के अपहरण, हमले और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दर्शन मंगलवार शाम को अपनी नई फिल्म 'वामन' की खास स्क्रीनिंग में बेंगलुरु में नजर आए। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन सुबह उन्होंने पीठ दर्द का हवाला देकर कोर्ट की सुनवाई से दूरी बना ली थी।
कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 13 दिसंबर, 2024 को उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत दे दी गई थी। अब, एक्टर ने जमानत पर बाहर आने के बाद पहली बार ऑनलाइन एक वीडियो मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर बात की और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है।
उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में चैलेंजिंग स्टार के नाम से जाना जाता है, मगर साल 2024 में वो मर्डर केस में फंस गए और उन्हें जेल की सजा हुई। उनपर एक फैन की हत्या का आरोप लगा, आरोप कहना गलत होगा क्योंकि दर्शन थुगुदीपा ने ये माना था कि मर्डर उन्होंने ही किया था।
रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को 11 जून, 2024 को उनके फैन रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रेणुका ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद 8 जून को रेणुका स्वामी का शव एक नाले में पड़ा मिला था, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले की जांच हुई तब सामने आया कि वो शख्स पवित्रा गौड़ा को मैसेज भेज रहा था, जिससे दर्शन काफी नाराज हो गए और उन्होंने उसे मारने की सुपारी दे डाली।
बताया गया था कि दर्शन ने मोटी रकम देकर पहले रेणुका को किडनैप कराया और फिर उसकी हत्या करवा दी। इतना ही नहीं दर्शन ने जिस सुपारी दी थी, उन्हें सारा इल्जाम अपने ऊपर लेने के लिए भी 5 लाख रुपये दिए थे। दर्शन के साथ पवित्रा को भी पुलिस हिरासत में लिया था।
दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में फंसे तभी उनके मैनेजर श्रीधर की मौत हो गई। कथित तौर पर उनके मैनेजर ने आत्महत्या की थी और मरने से पहले एक वीडियो मैसेज भी छोड़ा था, जिसमें अपनी मौत की वजह उसने अकेलापन बताया था। मगर वो दर्शन केस्थित फार्महाउस में मृत पाया गया था।
मैं चाहे जो भी कहूं, वह पर्याप्त नहीं होगा
16 फरवरी को दर्शन थुगुदीपा का जन्मदिन होता है और इस दिन उन्होंनेपर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा था, “मैं अपने सभी प्रिय प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। क्या मुझे नमस्कार कहना चाहिए या धन्यवाद? मैं चाहे जो भी कहूं, वह पर्याप्त नहीं होगा। आपने मेरे इतना प्यार दिखाया है, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे लौटाऊं। लेकिन इस बार केवल मेरी स्वास्थ्य समस्या है और कुछ नहीं। मैं लंबे समय तक खड़ा नहीं रह सकता और सभी को धन्यवाद देता हूं… जब भी मैं 15-20 दिनों तक इंजेक्शन लेता हूं तो मैं ठीक हो जाता हूं और जैसे ही इसका प्रभाव कम होता है, दर्द शुरू हो जाता है। मुझे ऑपरेशन करवाना होगा।”
दर्शन थुगुदीपा के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘द डेविल’ का टीजर जारी किया गया था। उन्होंने बताया था कि वो कन्नड़ सिनेमा से दूर नहीं जा रहे हैं और निर्देशक प्रेम के साथ उनका प्रोजेक्ट अभी भी जारी रहेगा। उनकी फिल्म ‘द डेविल’ 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
क्या है पूरा मामला?
दर्शन और उनके साथियों पर रेणुका स्वामी के अपहरण, यातना और हत्या का आरोप है। रेणुका का शव बेंगलुरु में एक नाले के पास मिला था। पुलिस के मुताबिक रेणुका ने पवित्रा गौड़ा को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजे थे और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद यह साजिश रची गई।
इस मामले में कुल 17 लोग आरोपी हैं। पुलिस का मानना है कि दर्शन ने इस क्रूर अपराध को अंजाम देने के लिए चार लोगों को करीब 50 लाख रुपये दिए। इसमें से 30 लाख रुपये प्रदीप (उर्फ पवन) नाम के शख्स को अपहरण, हत्या और शव ठिकाने लगाने के लिए दिए गए। वहीं, निखिल और केशवमूर्ति को हत्या और शव फेंकने के लिए पांच-पांच लाख रुपये मिले।
इसके अलावा दो अन्य लोग- राघवेंद्र और कार्तिक को झूठा कबूलनामा देने और दर्शन व अन्य की जगह जेल जाने के लिए उनके परिवारों को पांच लाख रुपये देने की बात कही गई थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career