📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,965.30 ▼ -673.40 (-0.93%) • निफ्टी 50: 22,375.20 ▼ -227.85 (-1.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे, चुनाव लड़ने के दिए संकेत : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत

📅 03 November 2023, 11:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे, चुनाव लड़ने के दिए संकेत : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत
प्रभु की कृपा रही तो उतरेंगे, चुनाव लड़ने के दिए संकेत : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत

मुंबई :

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही राजनीतिक बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कही है। कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

कंगना रनौत ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरो के दर्शन किए। वह साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं। इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं। आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं। बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वजह से इस बार महिला से रावण दहन करवाया गया है।

राम मंदिर पर भी बोलीं कंगना

कंगना रनौत ने कहा कि 600 साल के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर तैयार हो रहा है। भाजपा की वजह से देश को यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा, हम बडडी धूमधाम से मंदिर को फिर से स्थापित कर रहे हैं। यह सनातन धर्म के लिए एक बड़े उत्सव की तरह है। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म तेजस रिलीज हुई है। हालांकि इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सुस्त रही है। इसी बीच कंगना रनौत द्वारका पहुंची। उन्होंने कहा, मन बहुत परेशान था। ऐसे में मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्रीकृष्ण की नगरी में आते ही सारी चिंताएं टूटकर कदमों में गिर गईं। मेरा मन स्थिर हो गया। आनंद की अनुभूति हो रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें