📅 Saturday, 28 November 2026 | 07:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 15°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Anupamaa Serial : जब रातोंरात इन 8 TV स्टार्स ने ‘अनुपमा’ को कहा अलविदा, मेकर्स को उठाना पड़ा नुकसान, शो के स्टार अनुज भी कह सकते है अलविदा!

📅 27 July 2022, 10:40 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Anupamaa Serial : जब रातोंरात इन 8 TV स्टार्स ने ‘अनुपमा’ को कहा अलविदा, मेकर्स को उठाना पड़ा नुकसान, शो के स्टार अनुज भी कह सकते है अलविदा!
Anupamaa Serial : जब रातोंरात इन 8 TV स्टार्स ने ‘अनुपमा’ को कहा अलविदा, मेकर्स को उठाना पड़ा नुकसान, शो के स्टार अनुज भी कह सकते है अलविदा!

छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘अनुपमा’ शुरुआत से ही टीआरपी की लिस्ट में पहले पायदान पर अपनी कुंडली जमा कर बैठा हुआ है। इस शो में नजर आ रहे हर एक कलाकार को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। जहां अनुपमा के किरदार में रूपाली गांगुली ने अपनी एक नई पहचान बनाई है तो वही अनुज के किरदार में गौरव खन्ना को भी काफी सफलता हासिल हुई है।

अनुपमा और अनुज की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी बन चुकी है और आगे भी दर्शक इस जोड़ी को इसी तरह देखना चाहते हैं। लेकिन खबर आई है कि गौरव खन्ना जल्दी शो को छोड़ देंगे। जी हां.. इस खबर के सामने आने के बाद दर्शक थोड़े दुखी है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब अनुपमा को किसी कलाकार ने इस तरह छोड़ा हो। इससे पहले भी कई कलाकार ने इस शो को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में..

अपूर्व अग्निहोत्री

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने भी अनुपमा में काम किया था। इस शो में वह डॉक्टर अद्वैत के किरदार में नजर आए थे। लेकिन कुछ दिनों काम करने के बाद ही अपूर्व ने शो को अलविदा कह दिया।

वरुण शर्मा

अभिनेता वरुण शर्मा ने नंदिनी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था। वरुण शर्मा भी कुछ दिन काम करने के बाद इस शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि वरुण के शो छोड़ने का कारण क्या है यह कोई नहीं जानता।

रूशद राणा

अभिनेता रूशद राणा ने काव्या के एक्स पति की भूमिका अदा की थी। रसद राणा को भी सीरियल में काफी पसंद किया गया था लेकिन अचानक वह शो से गायब हो गए।

पायल नायर

मशहूर अभिनेत्री पायल नायर ने अनुपमा की प्रिंसिपल का किरदार निभाया था जो अनुपमा को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।

अनघा भोसले

पिछले दिनों एक्ट्रेस अनघा भोसले ने खुद यह खुलासा किया था कि वह अध्यात्म के रास्ते पर चल रही है। ऐसे में उन्होंने ‘अनुपमा’ को छोड़ने का फैसला कर लिया था। बता दे इन दिनों अनघा भोसले वृंदावन में है और भजन-कीर्तन करते हुए अपनी जिंदगी गुजार रही है।

सुनीता रॉय

अभिनेत्री सुनीता रॉय अनुपमा की फूड क्रिटिक के किरदार में नजर आई थी। यूं तो सुनीता रॉय का किरदार बहुत छोटा था लेकिन फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था। हालांकि फिर कुछ दिन बाद ही सुनीता शो से बाहर हो गई।

अनेरी वजानी

बता दे, अनेरी वजानी टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अदाकारा है जिन्होंने कई पॉपुलर शो में काम किया है। जब वह अनुपमा में नजर आई तो फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। लेकिन कुछ दिन काम करने के बाद वह शो से बाहर हो गई। कहा जा रहा है कि अनेरी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आना चाहती थी इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया।

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना इन दिनों ‘अनुपमा’ शो के सबसे अहम किरदार माने जा रहे हैं और दर्शकों के बीच उनकी दीवानगी बढ़ती जा रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अब गौरव खन्ना भी शो से किनारा कर रहे हैं।

हाल ही में शो के प्रोमो में दिखाया गया कि गौरव खन्ना अनुपमा को छोड़ कर चले जाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, अब गौरव खन्ना भी शो को अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि अभी शो मेकर्स की तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल