📅 Wednesday, 30 September 2026 | 10:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

कोरोना से संक्रमित हुए अक्षय कुमार : कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से

📅 15 May 2022, 02:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना से संक्रमित हुए अक्षय कुमार : कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से
कोरोना से संक्रमित हुए अक्षय कुमार : कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से

अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. अक्षय ने एक ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है. वह कान्स फिल्म फेस्टिवल जाने वाले थे. ऐसे में अब वह नहीं जा पाएंगे. वह एआर रहमान, शेखर कपूर, पूजा हेगड़े और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने जाने वाले थे. अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह काफी उत्सुक थे. फिलहाल वह आराम करेंगे. उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

ट्वीट कर क्या लिखा :  कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई 2022 से शुरू होगा. अक्षय ने कहा कान्स 2022 में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था. यह दुखद है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. अभी आराम करूंगा. अनुराग ठाकुर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. असल में बहुत मिस करूगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें