📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
भोपाल

ट्रांसपोर्टरो को जल्द मिलेगी चेक पोस्ट से निजात

📅 16 December 2022, 12:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रांसपोर्टरो को जल्द मिलेगी चेक पोस्ट से निजात
ट्रांसपोर्टरो को जल्द मिलेगी चेक पोस्ट से निजात

भोपाल : प्रदेश में ट्रांसपोर्टरो को जल्द मिलेगी चेक पोस्ट से निजात, सरकार ने लिया फैसला. ट्रांसपोर्टरों द्वारा हड़ताल का फैसला भी लिया गया वापस.

केन्द्र सरकार ने राज्य के बॉर्डर पर चल रहे चेक पोस्ट बंद करने को कहा : मंत्रालय को सूचित किया जाए

देशभर में राज्यों की सीमाओं पर बने हुए ट्रांसपोर्ट विभाग के चेक पोस्ट को बंद किया जा रहा है. केन्द्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे की ओर से एक पत्र जारी कर राज्यों से चेक पोस्ट को बंद करने के लिए कहा है. पत्र में बताया गया है कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से राज्यों की सीमाओं पर नियमित परिवहन चेक पोस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है. कई राज्यों ने इन्हें पहले ही बंद कर दिया और जिन राज्यों में चेक पोस्ट अभी संचालित हैं उन्हें जल्द ही बंद किया जाए.

ऑनलाइन हुआ वाहनों और चालकों का डाटा

 

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि साल 2017 में लागू हुए जीएसटी के बाद से नियमित परिवहन चेक पोस्ट की जरुरत नहीं है. वाहन और सारथी प्लेटफार्मों के माध्यम से वाहनों और चालकों के संबंध में ऑनलाइन डेटा को मजबूत किया गया है. अधिकांश राज्यों में जीएसटी लागू होने के बाद से ही परिवहन चौकियों को समाप्त किया जा चुका है, लेकिन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, वेस्ट बंगाल, बिहार, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पांडुचेरी, गोआ, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी भी परिवहन चेक पोस्ट संचालित हो रहे हैं. जिन्हें बंद किया जाए और मंत्रालय को सूचित किया जाए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें