📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

श्रमजीवी पत्रकार संघ के आधार स्तंभ राजेंद्र बाबू का यूं अचानक चला जाना संगठन की अपूरणीय क्षति

📅 25 May 2021, 10:31 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रमजीवी पत्रकार संघ के आधार स्तंभ राजेंद्र बाबू का यूं अचानक चला जाना संगठन की अपूरणीय क्षति
श्रमजीवी पत्रकार संघ के आधार स्तंभ राजेंद्र बाबू का यूं अचानक चला जाना संगठन की अपूरणीय क्षति

●  अरे बाप रे...ईश्वर ये तूने क्या कर दिया..? और कितना दर्द देना चाहता है हम सबको

भोपाल. अरे बाप रे ईश्वर यह तूने क्या कर दिया...? और कितना दर्द देना चाहता है हम सबको...यह मार्मिक प्रतिक्रिया मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साथी श्री शलभ भदौरिया ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के आधार स्तंभ राजेंद्र बाबू श्रीवास्तव के दुखद अवसान पर व्यक्त की...श्री भदोरिया ने कहा राजेंद्र बाबू का यूं स्वर्ग सिधारना मेरी व्यक्तिगत क्षति है और संगठन का तो समझो पूरे प्रदेश के ऊपर से एक संरक्षक ने अपना रक्षा कवच ही हटा लिया हो...राजेंद्र बाबू मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापकों में से एक थे...जो जीवंत पर्यंत संगठन से बिना स्वार्थ के जुड़े रह...पिछले 9-10 सालों से आदरणीय अवध आनंदजी के साथ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व पिछले तीन सालों से अध्यक्ष मंडल के प्रदेश संयोजक पद को सुशोभित कर रहे थे...ग्वालियर संभाग के अध्यक्ष एवं ग्वालियर हलचल के संपादक साथी प्रदीप माढ़रे और राजेंद्र बाबू की जोड़ी ने संगठन को ना केवल ग्वालियर संभाग में बल्कि चंबल संभाग के पत्रकार साथियों में मानो ऊर्जा का नया संचार भर दिया हो...राजेंद्र बाबू का यूं अचानक चला जाना संगठन की अपूरणीय क्षति है जिसे कभी भरा नहीं जा सकत...संगठन का प्रत्येक सदस्य राजेंद्र बाबू के इस आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए...ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर दिवंगत राजेंद्र श्रीवास्तव की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके परिजनों सहित हम सभी को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे...मृतात्मा की शांति हेतु समूचा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं...ॐ शांति...शांति...शांति...

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-जगदीश राठौर...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें