दुखद खबर : पालीवाल समाज भोपाल के युवा समाजसेवी श्री राकेश भट्ट का आकस्मिक निधन
भोपाल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन गोपीलाल जी भट्ट (ग्राम. आमेट) के सुपूत्र श्री राकेश भट्ट का आज दिनांक 22 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 22 अप्रैल 2021 गुरूवार को भदभदा मुक्तिधाम भोपाल में किया जाएगा. आप सर्वश्री वरर्दीशंकर भट्ट के भतीजे एवं देवांश भट्ट के पूजनीय पिताजी तथा कृष्णकांत भट्ट (मुन्ना), विजय भट्ट, कमल भट्ट, गिरीश भट्ट के भाई और ऋषि भट्ट के चाचाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री किशोर जोशी एवं श्री दिलीप जोशी-इंदौर (बामन टुंकड़ा) ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, श्री चारभुजा मेवाड़ मंडल शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-धर्मेन्द्र दवे-संतोष पालीवाल...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी