📅 Saturday, 21 November 2026 | 12:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग : महिला या पुरुष किसने डाले सबसे ज्यादा वोट, सामने आए ये ताजा आंकड़े

📅 19 November 2023, 01:29 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग : महिला या पुरुष किसने डाले सबसे ज्यादा वोट, सामने आए ये ताजा आंकड़े
मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग : महिला या पुरुष किसने डाले सबसे ज्यादा वोट, सामने आए ये ताजा आंकड़े

भोपाल :

मध्य प्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई। इस चुनाव ने पिछले 66 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रदेश में साल 1957 में हुए पहले चुनाव सिर्फ 37.17 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं 2023 में यह रिकार्ड 76.22 प्रतिशत पहुंच गया। यानी 66 सालों में करीब 39 प्रतिशत मतदान बढ़ा है।

मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए 230 विधानसभा सीटों पर कल शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद लगातार वोटिंग के आंकड़े जारी किये जा रहे हैं। इसी से जुड़ा ताजा आंकड़ा सामने आ रहा है जहां प्रदेश भर में 77 प्रतिशत से ज्यादा  मतदाताओं ने मतदान किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। फिलहाल यह अंतिम आंकड़ा नहीं बताया जा रहा है। इसके बाद भी आंकड़ों में बढ़ोत्तरी संभव है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इसके पहले जो आंकड़े जारी किये गए थे उसमें मतदान का प्रतिशत 76.22 फीसदी था। इस साल 78.21 प्रतिशत पुरुष ने मतदान किया। तो वहीं 76.03 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इस साल पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से 2 प्रतिशत ज्यादा रहा। इसके पहले साल 2018 के चुनाव में 75.63% वोटिंग हुई थी। 

शुक्रवार को प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

देखें आंकड़े :  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल