मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है. 3 जुलाई 2024 को डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के विकास के लिए 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था. जिसे सदन में पास कर दिया.
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन कुल पांच विधेयक पारित किए गए हैं. मप्र गौवंश वध प्रतिषेध संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया है. अब अवैध गौवंश परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी. इसी तरह मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक भी पारित हुआ है. मध्य प्रदेश में खुले नलकूप ट्यूबवेल में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं संशोधन विधेयक 2024 पारित हुआ है.
इसके अलावा सुधारात्मक सेवाएं एवं बन्दीगृह और मंत्री वेतन तथा भत्ता संशोधन विधेयक 2024 और मध्यप्रदेश निजी विश्व विद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक 2024 भी विधानसभा में पारित हुआ है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति