📅 Thursday, 08 October 2026 | 12:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,015.17 ▼ -623.53 (-0.86%) • निफ्टी 50: 22,343.60 ▼ -259.45 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,320 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 26 जनवरी तक छुट्टियां रद्द

📅 16 December 2024, 10:42 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 26 जनवरी तक छुट्टियां रद्द
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 26 जनवरी तक छुट्टियां रद्द

भोपाल.

मध्य प्रदेश में सरकार ने प्रदेशभर में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां 26 जनवरी 2025 तक रद्द कर दी हैं। इस आदेश के तहत जो कर्मचारी पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें भी काम पर लौटना होगा। 

मध्य प्रदेश में सरकार ने प्रदेशभर में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां 26 जनवरी 2025 तक रद्द कर दी हैं। सरकार के इस फैसले से हड़कंप मच गया है। दरअसल इस तरह के आदेश का खुलासा दतिया कलेक्टर की ओर जारी किए गए एक आदेश के बाद से हुआ है।। दतिया जिले में जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार अब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी 26 जनवरी 2025 तक छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। जिन कर्मचारियों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत थीं, उन्हें भी तुरंत काम पर लौटना होगा। इस बड़े फैसले का कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होना है। सरकार इसे जन कल्याण पर्व के रूप में मना रही है।

इसी उपलक्ष्य में सभी जिलों में सरकारी योजनाओं को सक्रिय करने और उन्हें सही तरीके से लागू करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इस पर्व के तहत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और उनकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। इसी वजह से दतिया कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि सभी लोग इस अभियान में अपनी भूमिका निभा सकें।

दतिया कलेक्टर ने जारी आदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी तक छुट्टी लेने से प्रतिबंधित कर दिया है. आदेश उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा, जो फिलहाल छुट्टी पर हैं. ताजा आदेश के बाद छुट्टी पर चल रहे कर्मचारियों को काम पर वापस लौटना पड़ेगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें