📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को सरकार की राहत : 5% बढ़ा DR, अब 33% मिलेगा

📅 30 November 2022, 11:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को सरकार की राहत : 5% बढ़ा DR, अब 33% मिलेगा
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को सरकार की राहत : 5% बढ़ा DR, अब 33% मिलेगा

भोपाल : मध्यप्रदेश के करीब साढ़े 4 लाख पेंशनर्स को सरकार ने बड़ी राहत दी है. उनके DR ( डियरनेस रिलीफ यानि महंगाई राहत) में 5% की बढ़ोतरी की है. अब पेंशनर्स को 33% महंगाई राहत मिलेगी.

पेंशनर्स को 33% महंगाई राहत 1 अक्टूबर 2022 से दी गई है, जो नवंबर-22 से देय होगी. राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तरह ही महंगाई राहत में वृद्धि का कैबिनेट पहले ही निर्णय कर चुकी थी. अब इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी किए. बताया जाता है कि महंगाई राहत बढ़ने के बाद पेंशनर्स को न्यूनतम 400 रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक का फायदा हो सकता है.

जारी आदेश के अनुसार वृद्धि के बाद महंगाई की राहत दर जारी कर दी गई है. छठवां वेतनमान प्राप्त कर कर रहे पेंशनर्स को 201% की दर से महंगाई राहत दी गई है, तो सातवां वेतनमान 33% हो गया है.

आदेश में यह भी : 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनर्स को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत मिलेगी. कई महंगाई राहत अधिवार्षिकी, सेवानिवृत्त, असमर्थता एवं क्षतिपूर्ति पेंशन पर देय होगी. सेवा से पदच्युत या सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को स्वीकार किए गए अनुकंपा भत्ता पर भी महंगाई राहत की पात्रता होगी. परिवार पेंशन एवं असाधारण पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशरों को भी उक्त महंगाई राहत देय होगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें