📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह जी की जयंती पर होगा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

📅 04 November 2022, 11:09 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह जी की जयंती पर होगा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह जी की जयंती पर होगा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

भोपाल : मप्र कांग्रेस के महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुनसिंह जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभा कक्ष में 5 नवम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेसजन स्वर्गीय अर्जुनसिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे। 

श्री चौहान ने बताया कि राजधानी के सेंट्रल लायब्रेरी मैदान पर रात्रि 8 बजे से अर्जुन सिंह सद्भावना मंच, मप्र के तत्वाधान में अखिल भारतीय गुशायरा एवं कवि सम्मेलन ‘यादे अर्जुन सिंह’ का आयोजन किया भी जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी उपस्थित रहेंगे। आयोजन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी करेंगे। उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  डॉ. गोविन्द सिंह जी कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे। 

श्री चौहान ने बताया कि मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देश के जानेमाने कवि श्री मुनव्वर राना (लखनऊ), श्री मलिक जादा जावेद (दिल्ली), श्री विष्णु सक्सेना (अलीगढ़), श्रीमती शबीना अदीव (कानपुर), श्री हाशिम फिरोजाबादी (फिरोजाबाद), श्री खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), डॉ. नदीम शाद (दिवबंद), श्री सज्जाद झंझट (रुड़की), श्री अनिल चौबे (बनारस), सुश्री आरिफा शबनम (आगरा), श्री नदीम फारूख (एटा), श्री मन्नान फराज (मुम्बई) एवं श्री कयामदुद्दीन कयाम (खरगौन) की रचनाओं / कलाम से भोपाल की अवाम रूबरू होगी।

कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर अर्जुन सिंह सद्भावना मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन विभूतियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिये प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय गोयनका जी, लोकप्रिय गायिका डॉ. अलका निगम जी, तथा सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह जी को अर्जुन सिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें