हैक हुआ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फेसबुक, हैकर्स ने शेयर किए वीडियो
भोपाल :
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. हैकर्स द्वारा कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए गए हैं. इसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है.
कांग्रेस के मुताबिक हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं. अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. अचानक आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी द्वारा हार की समीक्षा को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. राज्य में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को नए पद के लिए कमलनाथ ने बधाई दी. इस बीच आज हैरान करने वाले मामले के रूप कमलनाथ के फेसबुक एकाउंट को हैक कर लिया गया है. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का फ़ेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। हम अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) December 14, 2023
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात