📅 Friday, 09 October 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,445.29 ▼ -193.41 (-0.27%) • निफ्टी 50: 22,512.70 ▼ -90.40 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
भोपाल

पिता को आया सर तन से जुदा का मैसेज : इंजनीयरिंग स्टूडेंट की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

📅 26 July 2022, 11:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पिता को आया सर तन से जुदा का मैसेज : इंजनीयरिंग स्टूडेंट की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली
पिता को आया सर तन से जुदा का मैसेज : इंजनीयरिंग स्टूडेंट की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक इंजनीयरिंग स्टूडेंट की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। रविवार को हुई इस घटना से पहले उसके पिता के मोबाइल पर 'सर तन से जुदा' मैसेज भेजा गया है। इंजनीयरिंग स्टूडेंट की मौत की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस क्रिप्टो करेंसी का एंगल भी खंगाल रही है। 

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि निशांक ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया था, जिसमें शायद उसे घाटा हो गया था। उसे कितना नुकसान हुआ था, यह अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

नर्मदापुर के तहसील सिवनी-मालवा का रहने वाला 21 साल का निशांक भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। रविवार को उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटी मिली। ट्रेन की टाइमिंग, सीसीटीवी फुटेज और प्राथमिक पोस्टमॉर्टम की

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही है। मृतक के पिता उमाशंकर राठौर को घटना से ठीक पहले मोबाइल पर एक मैसेज मिला है, जिससे उससे मौत पर सस्पेंस बढ़ गया है। उस मैसेज में लिखा है कि "राठौर साहब आपका बेटा बहुत बहादुर था... गुस्ताख ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा।'' निशांक की

रायसेन के एएसपी अमृत मीणा के अनुसार निशांक के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। उसी समय निशांक के पिता को वॉट्सऐप पर मैसेज आया। उसने अपने दोस्त को 5.48 पर रिप्लाई किया है। करीब 6.05 पर जीटी एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हुई है। 6.13 पर दूसरी लाइन से साई नाथ एक्सप्रेस गुजरी तो उसके लोको पायलट ने पटरी पर लाश देखी और इसकी सूचना दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें