📅 Thursday, 12 November 2026 | 10:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश के ईमानदार आईपीएस कैलाश मकवाना के ट्रांसफर पर बेटी का ट्वीट...मुझे पापा पर गर्व है

📅 04 December 2022, 01:31 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश के ईमानदार आईपीएस कैलाश मकवाना के ट्रांसफर पर बेटी का ट्वीट...मुझे पापा पर गर्व है
मध्य प्रदेश के ईमानदार आईपीएस कैलाश मकवाना के ट्रांसफर पर बेटी का ट्वीट...मुझे पापा पर गर्व है

रवीन्द्र जैन...

भोपाल : म.प्र. के बेहद ईमानदार आईपीएस कैलाश मकवाना के ट्रांसफर पर आज उनकी बेटी श्रुति मकवाना ने ज्योतिरादित्य सिंधिया वाले शेर को ट्वीट कर अपनी भावनायें व्यक्त की है। 

श्रुति ने ट्वीट में लिखा है कि...

उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है,

जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है। 

"मुझे पापा पर गर्व है"

कैलाश मकवाना को छह माह पहले ही लोकायुक्त संगठन में विशेष पुलिस स्थापना का महानिदेशक बनाया गया था। छह महीने में मकवाना ने लोकायुक्त पुलिस की कार्यशैली को बदलकर रख दिया था। एक आईएएस और एक आईएफएस अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई। छह महीने में लोकायुक्त संगठन की पुलिस ने बड़े मगरमच्छों पर हमले शुरु कर दिए थे। 

सूत्रों के अनुसार कैलाश मकवाना की सख्त कार्रवाई से स्वयं लोकायुक्त भी असहज हो गए थे। इसके अलावा आईएएस लाॅबी में भी हडकंप मच गया था। बताया जाता है कि स्वयं लोकायुक्त की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने आज मकवाना को हटाकर आईपीएस योगेश चौधरी को डीजी का चार्ज सौंप दिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें