📅 Monday, 28 September 2026 | 09:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,965.40 ▼ -175.10 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

भाजपा 25 सितंबर को मनाएंगी कार्यकर्ता महाकुंभ : नाराज कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट कोर ग्रुप की बैठक में रखी

📅 19 April 2023, 12:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा 25 सितंबर को मनाएंगी कार्यकर्ता महाकुंभ : नाराज कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट कोर ग्रुप की बैठक में रखी
भाजपा 25 सितंबर को मनाएंगी कार्यकर्ता महाकुंभ : नाराज कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट कोर ग्रुप की बैठक में रखी

भोपाल :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई। भाजपा के 14 वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रदेशभर का दौरा कर लिए गए फीडबैक की रिपोर्ट पर कोर ग्रुप में कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात बताई गई।

बैठक में असंतुष्ठ और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए संवाद शुरू करेंगी। पार्टी छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं की नाराजगी को दूर करेंगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। वरिष्ठ नेताओं का लाभ लेने के लिए भी कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लिया जाएगा।

 25 सितंबर 2023 को कार्यकर्ता महाकुंभ

भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ता महाकुंभ मनाएगी। प्रदेश के सभी बूथों पर आयोजन होगा। इसके साथ ही आगामी 5 महीने के कार्यक्रमों के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया है। भाजपा 64 हजार बूथों तक अपनी पकड़ को और मजबूत करने फिर से बूथ विस्तार अभियान भी चलाएगी।

15 मई से 15 जून तक अभियान : वरिष्ठ नेता भी पहुंचेगे बूथ तक

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर जून महीने में 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मप्र भाजपा ने 15 मई से 15 जून तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, मंत्री और सांसद-विधायक बूथ स्तर तक जनता से संपर्क करने जाएंगे।

 केंद्र-राज्य की योजनाओं का करेंगे प्रचार

कोर कमेटी में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लेकर जाएं और आम जनता को बताएं। प्रधानमंत्री आवास से लेकर लाड़ली बहना योजना, युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के साथ युवा नीति का कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेंगे। योजनाओं के हितग्राहियों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा।

 कोर गु्रप बैठक में यह पदाधिकारी शामिल हुए 

कोर गु्रप बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रभारी शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, सह प्रभार रामशंकर कठेरिया, सत्य नारायण जटिया, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, हरिशंकर खटीक, लाल सिंह आर्य सहित कोर ग्रुप के अन्य सदस्य शामिल हुए। कोरोना संक्रमित होने के कारण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें