📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
भोपाल

भोपाल, जयपुर, चंड़ीगढ़, वाराणसी, श्रीनगर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

📅 12 May 2024, 11:46 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोपाल, जयपुर, चंड़ीगढ़, वाराणसी, श्रीनगर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
भोपाल, जयपुर, चंड़ीगढ़, वाराणसी, श्रीनगर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल. राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई. एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी को मिले ई-मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इस ई-मेल में भोपाल के साथ ही देश के कई अन्य बड़े एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने का जिक्र है. 

ई-मेल मिलते ही सुरक्षा मैन्युअल लागू करते हुए, सभी एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को सील कर जांच की. एयरपोर्ट प्रबंधन ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद यह धमकी फर्जी पाई है. सुरक्षा की दृष्टि से अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट किया गया है. पुलिस को शक है कि फर्जी ई-मेल दहशत फैलाने के इरादे से भेजे गए. दो दिन पहले कोलकाता जयपुर समेत देश के कई एयरपोर्ट को भी इसी तरह के ई-मेल मिले थे.

गांधीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज करायी गई है. मेल भेजने वालों ने एक एयरक्राफ्ट में बम होने की जानकारी दी थी. भोपाल के साथ ही जयपुर, चंड़ीगढ़, वाराणसी, श्रीनगर सहित अन्य के नाम शामिल थे. पुलिस और साइबर एजेंसी मेल की जांच कर रही है कि यह कहां से आया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें