टू व्हीलर सेक्टर : Bajaj Pulsar NS200 Finance Plan : तेज रफ्तार के शौकीन हैं तो 16 हजार देकर घर ले जाएं ये स्पोर्ट्स बाइक...!
स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट टू व्हीलर सेक्टर का एक प्रीमियम सेगमेंट है जिसे रफ्तार के शौकीन युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में 125 सीसी की एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक से लेकर 1000 सीसी की प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक भी आसानी से मिल जाती हैं।
इस सेगमेंट में मौजूद बाइकों के बीच हम बात कर रहे हैं बजाज पल्सर एनएस 200 के बारे में जो अपने सेगमेंट के साथ अपनी कंपनी की भी बेस्ट सेलिंग स्पोर्ट्स बाइक है। इस बाइक को इसे डिजाइन और स्पीड के लिए पसंद किया जाता है।
बजाज पल्सर एनएस 200 की शुरुआती कीमत 1,38,515 रुपये है जो ऑन रोड होने पर 1,62,915 रुपये हो जाती है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यहां जान लें बहुत आसान डाउन पेमेंट पर इस बाइक को खरीदने की पूरी डिटेल।
ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को खरीदते हैं तो बैंक इसके लिए 1,46,915 रुपये का लोन देगा। इस लोन के बाद आपको 16 हजार रुपये की न्यूनतम डाउन पेमेंट जमा करनी होगी और उसके बाद हर महीने 4,720 रुपये की मंथली ईएमआई चुकानी होगी। बजाज पल्सर एनएस 200 पर मिलने वाले लोन को चुकाने के लिए बैंक ने 36 महीने की अवधि तय की है जिसके साथ दिए जा रहे लोन अमाउंट पर बैंक 9.7 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लेगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tata Sierra EV: Tata Sierra EV को मिली 5 स्टार रेटिंग, सामने आया क्रैश टेस्ट का वीडियो : बच्चों की सुरक्षा में भी शानदार प्रदर्शन
Google Pixel में आया बड़ा AI अपडेट! अब हिंदी में मिलेंगे मैसेज के सारांश, Gemini खुद करेगा कई काम, जानें नए फीचर्स