📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

मात्र 31 हजार में यहां मिलेगा TVS Jupiter, लोन, गारंटी और वारंटी के साथ, पसंद न आए तो कंपनी में करें वापस

📅 16 February 2022, 08:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मात्र 31 हजार में यहां मिलेगा TVS Jupiter, लोन, गारंटी और वारंटी के साथ, पसंद न आए तो कंपनी में करें वापस
मात्र 31 हजार में यहां मिलेगा TVS Jupiter, लोन, गारंटी और वारंटी के साथ, पसंद न आए तो कंपनी में करें वापस

टीवीएस जुपिटर को अगर आप पसंद करते हैं और इसे शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 66,998 रुपये से लेकर 77,773 रुपये तक खर्च करने होंगे।लेकिन यहां बताए गए ऑफर्स को पढ़ने के बाद आप इस स्कूटर को महज 30 हजार रुपये के बजट में गारंटी वारंटी प्लान के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

मगर उन ऑफर्स को जानने से पहले आप जान लीजिए इस स्कूटर के फीचर्स, माइलेज और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल। टीवीएस जुपिटर के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.88 पीएस की पावर और 8.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।टीवीएस जुपिटर स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

टीवीएस जुपिटर की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 64 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। टीवीएस जुपिटर की पूरी डिटेल जानने के बाद आप जान लीजिए इस स्कूटर पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी डिटेल ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।

BIKES24 ने इस टीवीएस जुपिटर का 2016 मॉडल बिक्री के लिए पोस्ट किया है जिसकी कीमत 31,000 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को को खरीदने पर कंपनी कुछ शर्तों के साथ एक साल की वारंटी और सात दिन की मनी बैक गारंटी दे रही है।

BIKEDEKHO वेबसाइट पर टीवीएस जुपिटर का 2014 मॉडल ब्रिकी के लिए पोस्ट किया गया है जिसकी कीमत 30,000 रुपये रखी गई है और इसके साथ किसी प्रकार का ऑफर नहीं है।

DROOM वेबसाइट पर टीवीएस जुपिटर का 2016 मॉडल बिक्री के लिए पोस्ट किया गया है जिसकी कीमत 28,000 रुपये रखी गई है और इसके साथ फाइनेंस और ईएमआई प्लान दिया जा रहा है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें