ऑटो - टेक

जगुआर अपनी दो पॉपुलर SUV का प्रोडक्शन भारत में करेगी : 22% तक हो सस्ती जाएंगी : 1.8 करोड़ की कार 1.4 करोड़ में मिलेगी

paliwalwani
जगुआर अपनी दो पॉपुलर SUV का प्रोडक्शन भारत में करेगी : 22% तक हो सस्ती जाएंगी : 1.8 करोड़ की कार 1.4 करोड़ में मिलेगी
जगुआर अपनी दो पॉपुलर SUV का प्रोडक्शन भारत में करेगी : 22% तक हो सस्ती जाएंगी : 1.8 करोड़ की कार 1.4 करोड़ में मिलेगी

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स (Tata Motors) के ओनरशिप वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover.- JLR) अभी भारत (India) में ही अपनी दो पॉपुलर SUVs का प्रोडक्शन करेगी। कंपनी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, वो अपनी पॉपुलर SUV रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) को अब भारत में ही तैयार करेगी।

बता दें कि भारत में इन दोनों मॉडल की डिमांड बहुत हाई है। इन दोनों SUV के 54 सालों के प्रोडक्शन का ये पहला मौका है जब इन्हें भारत में तैयार किया जाएगा। बता दें कि कंपनी के पुणे प्लांट में रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट को तैयार किया जा रहा है।

1.8 करोड़ की कार 1.4 करोड़ में मिलेगी

अब तक इन SUVs का प्रोडक्शन यूके के सोलिहुल में किया जाता रहा है। यहां तैयार ये SUVs दुनियाभर के 121 देशों के बाजारों में बेची जाती है। माना जा रहा है कि लोकल प्रोडक्शन से इन SUVs की कीमतों में 18 से 22% की कमी आ सकती है। माना जा रहा है कि रेंज रोवर की कीमत 3.3 करोड़ रुपए से घटकर 2.6 करोड़ रुपए और रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.8 करोड़ रुपए से घटकर 1.4 करोड़ रुपए हो जाएगी। कंपनी ने भारत में अगले 2 से 3 सालों में अपनी सेल्स को दोगुना करने की योजना बनई है।

ICE के साथ EV व्हीकल पर भी फोकस

JLR अपनी ICE व्हीकल के साथ फ्यूचर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के आधा दर्जन से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च करने की योजना भी बना रही है। कंपनी ने भारतीय बाजार में 2009 में एंट्री की थी, जिसके बाद से उसे तेजी से सफलता मिल रही है। अंबा को उम्मीद है कि भारत का लक्जरी कार बाजार जो 2023 में 25% बढ़कर 48,000 यूनिट तक पहुंच गया, इसी रफ्तार को जारी रखेगा। उन्हें अगले 2 से 3 सालों में लग्जरी सेगमेंट में ईवी की सेल्स दोगुना होकर 8% होने की उम्मीद है।

टीम को लोकल प्रोडक्शन की खुशी

टाटा समूह के प्रेसिडेंट एन चंद्रशेखरन ने 15 साल पहले जगुआर लैंड रोवर ब्रांड को टाटा परिवार में लाने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रेंज रोवर का प्रोडक्शन यहां भारत में होगा, यह जानकार बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक बहुत ही खास क्षण है और मुझे इस पर गर्व है।

इस कदम से कंपनी को भविष्य में देश में बिक्री में इजाफा देखने को मिलेगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे की सफर शानदार रहने वाला है।

ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए बड़ा कदम

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने बताया कि कंपनी लोकल प्रोडक्श की मदद से रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को देश में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम है। कंपनी के इतिहास में पहली बार, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का अब भारत में प्रोडक्शन किया जाएगा।

यह हमारे लिए एक बड़ी घोषणा है क्योंकि ये हमारे मेन व्हीकल हैं। इनका प्रोडक्शन उनके 54 साल के इतिहास में केवल सोलिहुल में ही होता था।

भारतीय बाजार में मिली 81% की ग्रोथ

भारतीय बाजार में फाइनेंशियल ईयर 2024 के दौरान उसकी रिटेल सेल्स में 81% की वृद्धि देखी गई। उसकी सेल्स का आंकड़ा 4,436 यूनिट तक पहुंच गया। 2009 में भारतीय बाजार में एंट्री के बाद से उसके सबसे बेस्ट प्रदर्शन में से एक है। ये पिछले 5 सालों में उसकी सबसे बड़ी ग्रोथ है।

JLR ने एक बयान में कहा था कि SUV, रेंज रोवर और डिफेंडर की रिटेल सेल्स में फिर से वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें साल-दर-साल क्रमशः 160% और 120% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक के लॉन्च किए गए 2024 मॉडल में ईयरली बेसिस पर क्रमशः 50% और 55% की बढ़ोतरी मिली है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News