Friday, 11 July 2025

ज्योतिषी

आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच में कुछ बदलाव करना होगा,नहीं तो लोग आपसे किनारा करने लगेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।  राजनीति में कार्यरत लोग आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे,जिसके कारण आप समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। 

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपको अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा नहीं,तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। महिलाएं किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेशों से जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कुछ रिश्तों में यदि दरार चल रही थी,तो उसे आप काफी हद तक समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता है। आप अपनी दौलत व शोहरत के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी करेंगे,लेकिन आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतान को किसी बड़ी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके परिवार की खुशी का कारण बनेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपकी कठिनाइयां समाप्त होती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। भाइयों से आप किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जो लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं,वह किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप बहुत कुछ हासिल करना तो चाहेंगे,लेकिन उसे जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें,नहीं तो वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। माताजी की सेहत में अचानक कोई गिरावट आने से आपको परेशानी होगी, इसलिए सावधान रहें।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,उनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और उनके समर्थको में भी इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपके शत्रु भी आपके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है,नहीं तो वह उनके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से काफी हद तक छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय तो रहेंगे,लेकिन कुछ कार्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनको आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। 

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहेगा। कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आएगा, लेकिन आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है,जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर अपने आपको समझा लेंगे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News