ज्योतिषी
आज का राशिफल 4 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
indoremeripehchan.in
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन रक्की के नये रास्ते खुलेंगे। कुछ नये व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। नये लोगों से आपकी मुलाकात आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक होगी लेकिन कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि आप अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे, सभी से अच्छा सहयोग मिलेगा और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। नौकरी में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियाँ आएंगी।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका समय अच्छा बीतेगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की कोशिश करें ताकि आपका करियर मजबूत हो। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप साथ में कहीं घूमने जाएंगे। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने निजी जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप अपने अधूरे काम पूरे करेंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने काम के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की वजह से बॉस का आप पर भरोसा बढ़ेगा। आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होगा। आपके घर में नवीनीकरण का काम होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन लाभदायक रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार आने की संभावना बढ़ेगी। संतान के करियर में अच्छे परिणाम सुनने को मिलेंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। ये खर्चे धार्मिक या किसी शुभ कार्य पर भी हो सकते हैं। न चाहते हुए भी आपको कुछ खर्चे उठाने पड़ेंगे। परिवार में प्रशासनिक कार्य मिलने की संभावना है। प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने व्यापार में नई प्रगति करेंगे। कोई भी नया सौदा करने से पहले उसे अच्छी तरह से देख लें और समझ लें। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपको रहने के लिए सरकारी मकान मिल सकता है जिससे आपकी जीवन यापन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना रहेगी। आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधान रहें। आपका वैवाहिक जीवन सुंदर बीतेगा। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए दूसरे देशों में जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज आपको व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस बात पर आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपके मन में कुछ चलता रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप उन योजनाओं पर काम करेंगे जो आपके व्यापार को बढ़ाने में कारगर साबित होंगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपको किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन की स्थिति आज सामान्य हो जाएगी। आप अपने माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। आपके अपने निजी प्रयासों से धन लाभ होगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी तैयारी पर ध्यान दें। इस दौरान आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेकिन आज काम का दबाव आप पर बना रहेगा। अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आएगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा। आप कहीं यात्रा पर जायेंगे जो आपके व्यापार के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। साथ ही आपको धन लाभ होने की संभावना भी बढ़ेगी। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे और उनकी बातें सुनेंगे। उनकी जरूरतों को पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। यह आपके व्यवसाय से भी जुड़ी हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप अपने बच्चे के करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज अपने काम समय पर पूरे करके आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत के लिए जाने जायेंगे। पदोन्नति के भी योग हैं। आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करेंगे। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझदारी से पूरा करेंगे। आप किसी विवाह समारोह में जायेंगे।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•