📅 Monday, 05 October 2026 | 09:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 31 जनवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 31 January 2023, 01:48 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 31 जनवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 31 जनवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए अध्ययनरत युवा को शैक्षिक संबंधी मामले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट को संभाल कर रखें, क्योंकि गुम होने की आशंका बन सकती है। माता-पिता को बच्चों द्वारा कुछ अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

  • एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
  • वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए घर की साज-सज्जा एवं सुधार संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका बनी हुई है।

    मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

    आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। विगत दिनों से रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो जाएंगे। मन में राहत महसूस होगी। कार्यों में धैर्य एवं संयम के साथ-साथ वाणी पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

  • Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्‍लाई करें
  • कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

    आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक वर्ग सहकर्मियों एवं सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें क्योंकि आर्थिक वृद्धि में इनका पूर्ण योगदान होता है। स्वयं की कार्यक्षमता पर भी विश्वास रखें। अपनी गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं।

    सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को आफिस का कार्य अधिक होने के कारण आज भी जाना पड़ सकता है। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आगामी समय में लाभदायक साबित होगा।

    कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

    आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता एवं आत्मविश्वास को आगे रखकर बढ़ने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। समय आपके अनुकूल है। दूर-दराज की यात्रा आज स्थगित कर दें, वाहनादि मंदगति से चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।

  • डायबिटीज से जुड़ा 10 घंटे का रूल? : ब्लड शुगर बढ़ने पर बॉडी देती है ये 5 सिग्नल, जानिये क्या है, वजह
  • तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में आपकी छवि और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी तालमेल के साथ-साथ धैर्य एवं संयम बनाए रखें। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें अन्यथा अपयश मिल सकता है।

  • डायबिटीज के मरीज क्या सोने से पहले पी सकते हैं दूध? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट
  • वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

    आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कोट-कचहरी संबंधी मामलों में ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, आगामी समय में शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। किसी पूर्व परिचित मित्र की मुलाकात से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

  • Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
  • धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर मन चिं​तिंत रहेगा। किसी चिकित्सक से उचित परामर्श ले सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

  • HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक
  • मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

    आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए कारोबार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर हो जाएगी। व्यक्तिगत जीवन में जो समस्या चल रही है उसे सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, किसी अन्य व्यक्ति की सलाह व मशविरा न लें।

  • महिला स्‍वास्थ्‍य : प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?
  • कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए इलैक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से आपका रुतबा बढ़ सकता है। अपनी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना अति आवश्यक है। घर में किसी सदस्य के पद-प्रतिष्ठा को लेकर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।

    मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

    आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें। कोई त्रुटि होने की संभावना बन सकती है। कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने से पहले समस्या के बारे में जानकारी अवश्य रखें।

  • Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें