ज्योतिषी

आज का राशिफल 20 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 20 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 20 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और कुछ रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे। आज रिश्तों में नई ताजगी आएगी। आपको किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। भाई- बहनों से आपको धन संबंधित मामले में पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है,लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आप उन पर चल कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे,तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचें। आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी,तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज फिर से शुरू करेंगे, जिनसे आप अच्छा लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो आपको अपने करीबियों की बात सुननी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,जिससे आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर दया व धर्म की भावना रहेगी और ऑनलाइन कार्य कर रहे लोग किसी बड़े लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी विदेशी कंपनी में काम करने को मिल सकता है  आप उत्साह से काम में आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ उपलब्धियों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के सहयोग से आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे,लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप आगे बढ़ेंगे और कोई किसी नई वस्तु की प्राप्त हो सकती है। आपको बिजनेस में यदि कुछ कमी आ रही है,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो आपको बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। आप आज दिखावे में कोई काम ना करें, इससे आपका धन और समय दोनों ही व्यर्थ होगा। आप अपने निवेश पूर ध्यान दें। अपने विरोधियों से सावधानी बरतें। आज दिल खोलकर निवेश करें। आपके मन में यदि कोई बात चल रही है,तो उसे अपने किसी साथी से शेयर करने से बचें,नहीं तो इसका फायदा उठा सकते हैं। आप राजनीति में सबके हित और सबको साथ लेकर चलने की सोच सकते हैं, लेकिन जिसमें आप नाकामयाब रहेंगे। 

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलवाने वाला रहेगा। आपको निजी मामलों को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कहीं गलत निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ धन भी उधार ले सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपने यदि किसी से पहले कोई वादा किया था,तो उसे आज आपको पूरा करना होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के किए गए प्रयास आज रंग लाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें। लेनदेन आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। आपको किसी कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सुलझाना होगा व आप अपने कार्यक्षेत्र में चल रही बातों को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। विदेशों से जो लोग बिजनेस करते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप अपने रक्त संबंधित रिश्तों पर पूरा जोर देंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे भावुकता व विनम्रता में ना लें।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके कुछ घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका खर्च बढेगा। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। 

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप धन-धान्य से भरपूर रहेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है,लेकिन पारिवारिक मामलों में आप रुचि बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको भाइयों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। आप किसी भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। 

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको कुछ आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News