आज का राशिफल 19 December: सूर्यदेव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, मिल सकता है खोया धन
हम आपको रविवार 19 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज कार्यस्थल पर बिना किसी परेशानी के आसानी से आगे बढ़ेंगे। आज आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। आज आपकी चल रही बीमारी से आप ठीक हो सकते है। आज आप निश्चित रूप से बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी बोलचाल में मिठास बनाए रखना आप की आदत है, इसलिए आपका विरोधी भी आपकी बुराई करने से डरेगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिलगी। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। व्यापार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। कारोबारी विवेक से काम करें। किसी की देखादेखी या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करना ठीक नहीं। युवा वर्ग माता-पिता की बातों को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। घूमने-फिरने के लिए ये अच्छा समय है। पार्टनर से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आर्थिक योजना को साकार रूप देने में सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस के किसी काम में जानकार लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आएगी सावधान रहें। आय में वृद्धि संभव है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आज आपको यह जरूर मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। अपने लक्ष्य की समीक्षा कर उसका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना आपको पूरा लाभ दे सकता है पेट से जुड़े रोगों के उभरने की आशंका है। पहले किए गए निवेश पर आज आप ब्याज कमा सकते है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
नौकरी में सफलता मिल सकती है। भागीदारी से लाभ होगा। आपका मजाक सभी को पसंद आए, ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। सामने वाले का मूड भांपने के बाद ही उनसे मजाक करें, अन्यथा बात बढ़ सकती है। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। परिवार में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन उदास रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
महवपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। अच्छे काम के लिए हमेशा आगे बढ़े, किन्तु बुरी संगत से बचें। अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। आपको दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको दान-पुण्य का कार्य करने की सलाह दी जाती है। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। पैसों के मामलों में व्यावहारिक रहें। आज आप स्वयं से रुबरू होने की कोशिश करेंगे, आपके लिए मान्यताओं और परंपराओं का महत्व अत्याधिक है, इन्हीं पर चलते हुए आप अपना दिन व्यतीत करेंगे। आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों से दूर रहें। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा। सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े हो सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। आपके रूके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नये रिश्ते बनाने से बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार के योग हैं। आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा हो सकता है। मन को शांति और पुण्य मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो काम का बहुत अधिक प्रेशर न लें। ऑफिस हो या बाहर दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है, इसलिए खुद को आत्मविश्वास से भरपूर रखें। व्यापारी उत्पादों की बिक्री के लिए ध्यान रखें. आपका कुछ समय आज मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कुछ मामले उलझ सकते हैं। कुछ मामलों में जल्दबाजी करने से सोचे हुए काम बिगड़ने के योग हैं। आपके पास पैसा रहेगा लेकिन आज धन आसानी से आपके हाथ से सरक सकता है। अच्छा यही होगा कि पैसों के मामलों में आप थोड़ा संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 14 सितंबर 2026 सोमवार : "गणपति बप्पा घर में आएं, संग अपने खुशियां लाएं, विघ्न सभी हर लें जीवन के, सुख-समृद्धि से आंगन सजाएं... गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
आज का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान