आज का राशिफल 16 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।
भाग्यशाली अंक- 2
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगायेगे। परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में खुशियां भरा माहौल रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपनी बल व बुद्धि से काफी सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेगे और आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास कमी थी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आपके मन में व्यर्थ की उलझनो के कारण समस्या रहेगी। समाज में अच्छी छवि आपकी पहचान बनेगी, लेकिन आपके मन में चल रही उलझनों के कारण आप किसी व्यक्ति से कुछ कठोर शब्द बोल सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। वरिष्ठ सदस्यों से भी आपको डांट खानी पड़ सकती है।
भाग्यशाली अंक- 2
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मित्र की मुलाकात से आपके मन को सुकून मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं, वह उसे छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। आप यदि अपने मन के विचारों को किसी के सामने जाहिर करेंगे, तो वह बाद में आप का मजाक बना सकता है।
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।
भाग्यशाली अंक- 6
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आपकी किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन घर में सुख शांति में कुछ खलल आ सकता है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने लगने के कारण भागदौड़ अत्यधिक होगी। विद्यार्थी किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।
भाग्यशाली अंक- 8
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको चुटपुट लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपको किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक- 7
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ खर्चे भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपका कार्य करने में मन भी नहीं लगेगा। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
भाग्यशाली अंक- 5
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी में सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें अभी आप को राहत नहीं मिलेगी।विद्यार्थी लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं। आपके कुछ मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधित योजना का पता चलेगा, लेकिन उसमें निवेश करने से बचें।
भाग्यशाली अंक- 1
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है, आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी। आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको किसी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ मित्र भी आपके विरोधी नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। प्रेम संबंध और अत्यधिक प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली अंक- 8
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवन साथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, जिनके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सुनहरा मौका मिल सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 5
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आज कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। लेकिन माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ आप पार्टी करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक- 4
ये खबर भी पढ़े :
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
● Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद
● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi
लौट आएगा निखार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 8 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 7 अक्टूबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!