आज का राशिफल 12 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन काम ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ और इंतजार करना होगा। आपको मितभाषी होने से समस्या हो सकती है। जो लोग जनसमर्थन के कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कोई अधिकारी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत व विश्वास से किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आप बड़ों का आदर व सम्मान पूरी मेहनत और लग्न से करें। अपने बिजनेस के कुछ जरूरी कामो में ढील बिल्कुल ना दें। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। आपकी आज कोई बात कार्य क्षेत्र में कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कहीं जाने आने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप आज बाहरी लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और घर परिवार में चल रही समस्या को समाप्त करके भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी।
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले सुलझेंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आप अपने मित्रों से बातचीत करते समय पूरा विश्वास बनाए रखे व उनसे अपने मन की किसी समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आप किसी धार्मिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपका कोई साथी आज आपकी बात इधर से उधर कर सकता है। इससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में आप किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी दिनचर्या में बदलाव लेकर आ सकता है। आप बदलाव के कारण कुछ आलस्य दिखाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा। अपने खान पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको कोई पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपके कुछ सहयोगी आज आपसे किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। परिजनों के स्नेह से आज आपका कोई काम आसानी से बन जाएगा।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप सकारात्मक सोच का अच्छा लाभ उठाएंगे, जिसके कारण आप सही समय पर कोई निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने गुस्से के कारण अतिउत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। व्यापारियों को किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सफलता पा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आज आप किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। संतान के किसी आवश्यक कार्य को आज आप पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह आसानी से परीक्षा की तैयारियों में जुट सकते हैं।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपके अंदर अहंकार की भावना जन्म ले सकती है,जो आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन फिर भी आप उन्हें किसी छोटी बात के चलते टाल सकते हैं। आपको अपने पिताजी से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद होने पर भी चुप रहना होगा। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी इगो को साइड में रख कर ही काम करना होगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना मिल सकती है। आप अपने धन का निवेश किसी बड़ी कंपनी में कर सकते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 14 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी