ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल भी बनेगा। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास भी काफी हद तक सफल रहेगा। युवा अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। बेहतरीन व्यावसायिक एग्रीमेंट मिलेंगे, साथ ही काम भी बढ़ सकता है। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी।
बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन लंबे समय से चल रही समस्या का हल मिल सकता है। महत्वपूर्ण योजना चल रही है तो उस पर काम करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। युवाओ का ध्यान अपनी व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी को निखारने में रहेगा और इसमें काफी हद तक आपको उपलब्धि भी हासिल हो रही है। किसी संबंध में कुछ दूरियां आई हुई है तो आज उन्हें सुधारने का अच्छा मौका है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। बेहतर होगा सभी फैसले खुद ही लें। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवन स्तर अधिक बेहतर बनाने के लिए नए विचार और प्रस्ताव आएंगे, जिससे आपमें बहुत उत्साह और विश्वास देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा और खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। अपने आक्रोश और गुस्से पर भी काबू रखें। महिलाओं को पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद आर्डर मिल सकता है। मार्केट में भी आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रहे हैं। आय का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू हो सकता है। घर परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले की सभी सराहना करेंगे। महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखें। लेनदेन के मामलों में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें, जरा सी चूक आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। घर की साजो समान की खरीदारी करते समय बजट को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा कि पहले पूरी प्लानिंग करें। किसी मित्र की मदद से कोई मनचाहा कॉन्ट्रैक्ट पाने का सपना पूरा हो सकता है। और यह आपके लिए शुभ अवसर रहेगा। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपकी कोई कामना पूरी होने वाली है। इस समय युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक सजग रहेंगे। आपके उत्तम व्यक्तित्व तथा व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े, वरना इस वजह से आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। ध्यान रखें कि कभी-कभी आलस हावी होने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते है । कारोबार में लेनदेन बहुत सावधानी से करें। पार्टनरशिप के कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यक्तिगत तथा करियर संबंधित कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, हालांकि कुछ परेशानियां भी रहेगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित भी कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें।किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। महिलाओं पर कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा। कारोबार से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचाने। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम हासिल होने वाले हैं। परिवार से जुड़े किसी फैसले में अप्रत्याशित सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। दूसरों की गतिविधियों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर ही भरोसा रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। कुछ खास व्यावसायिक जानकारियां मिलेंगी जो की फायदेमंद भी साबित होगी। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिज़नेस मैं ज्यादा निवेश न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन आप उन्हें नियत समय पर पूरा भी कर लेंगे। किसी खास कार्य के प्रति भी आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। पैतृक मामला अटका है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। आपकी कोई खास बात भी सार्वजनिक होने की आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव बढ़ भी सकता है। नया काम शुरू करने की योजना है, तो उस पर काम करें। इस समय सफलता मिलने के योग हैं। कमीशन एवं मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा युवाओं के प्रेम प्रसंग और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। युवाओं को वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में एक नई दिशा मिलेगी। अपने गुस्से और अहम जैसे स्वभाव पर काबू रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। बेहतर है कि अपना उचित बजट बनाकर चलें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी के साथ सलाह-मशवरा करना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में मंदी का असर रहेगा। कारोबारी महिलाओं को समस्या से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ प्रभावशाली तथा अनुभव लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा और मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। आप अपने अंदर अद्भूत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। शांति की चाह में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार भी बन सकता है। विद्यार्थी और युवा मौज मस्ती में समय बर्बाद ना करें। कारोबार में अव्यवस्था जैसी स्थिति रहेगी। कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति भी बनेगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ संबंधों को मधुर रखें। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे।
भाग्यशाली अंक- 7
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत ही किसी सुखद समाचार से होगी, धार्मिक स्थल या एकांत में आत्म अवलोकन करने से आपके अंदर उर्जा व आत्मविश्वास का भरपूर संचार होगा। बच्चों की समस्या में उनका सहयोग करना उन्हें संबल प्रदान करेगा। व्यक्तिगत कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन तनाव लेने की बजाय उचित समय का इंतजार करें। किसी नजदीकी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अगर लोन अथवा उधार लेने की स्थिति बन रही है, तो लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य ले। आज उधार की स्थिति से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान बना रहेगा तथा घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप ऐसा होने वाला है कि आप खुद ही सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। बाजार में फंसे हुए धन को हासिल करने का अनुकूल समय है इसलिए भरपूर प्रयास करें। किसी व्यक्तिगत कार्य के सिलसिले में यात्रा भी होगी। कोई विपरीत परिस्थिति बने, तो उसका समाधान भी खुद ही ढूंढना पड़ेगा। दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय पेपर आदि अच्छी तरह अवश्य चेक करवाए। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई कर्मचारी ही इनका नाजायज फायदा उठा सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





