📅 Friday, 13 November 2026 | 05:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,300 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

फिर बदलेगी ग्रहों की चाल : पंचग्रही योग दिलाएगा पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा!, मंगल करेंगे इन राशि के जातकों की कायापलट

📅 31 January 2022, 04:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फिर बदलेगी ग्रहों की चाल : पंचग्रही योग दिलाएगा पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा!, मंगल  करेंगे इन राशि के जातकों की कायापलट
फिर बदलेगी ग्रहों की चाल : पंचग्रही योग दिलाएगा पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा!, मंगल करेंगे इन राशि के जातकों की कायापलट

साल 2022 के दूसरे महीने यानी फरवरी में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह की युति बन रही है। 26 फरवरी को मंगल अपनी उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यानी इस दौरान मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। फिर महीने के आखिरी दिन में चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और जिसके चलते पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।

मंगल इन राशि के जातकों की करेंगे कायापलट 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 26 फरवरी से बन रहा ये त्रिग्रही योग 3 मार्च तक चलेगा। इसमें सबसे अधिक प्रभावी ग्रह जो रहेगा। वो हैं मंगल। जी हां मंगल का प्रभाव वृश्चिक और मेष राशि के जातकों को सबसे अधिक शुभ फल देने वाला होगा। वो इसलिए क्योंकि मकर मंगल की उच्च राशि है और जब कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में होता है तो उसे विशेष लाभ देता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को भूमि—प्रापर्टी आदि के मामलों में सफलता दिलाएंगे। इतना ही नहीं जो जातक राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान उनका जनता में वर्चश्व बढ़ सकता है। तो वहीं मेष राशि के जातकों को भी इस दौरान सभी तरह के कार्यो में सफलता मिल सकती है। आपको बता दें इस दौरान चंद्रमा और बुध के बदलते ही त्रिग्रही योग की स्थिति बदल जाएगी। बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और ये त्रिग्रही योग समाप्त हो जाएगा।

इसे कहते हैं युति 

आप सबसे पहले ये जान लें कि युति होती क्या है। दरअसल सभी नौ ग्रह एक निश्चित समय में सभी 12 राशियों में अपना स्थान बदलते रहते हैं। और इसी स्थान परिवर्तन के दौरान जब एक राशि में एक से ज्यादा ग्रह साथ आ जाते हैं तो वो युति कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, दशाओं का विशेष महत्व होता है।

इन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि 

ये पंचग्रही योग इनके लिए विशेष लाभ दे सकता है। मेष राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। इस राशि के लोगों को किए गए कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपकी भी मेष राशि है तो आपको के जातक की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊंचाईयां प्राप्त हो सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा होगा और इससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि 

वृष राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अगर आप पहले से नौकरी में हैं, तो आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति में अच्छी खासी हिस्सेदारी मिलने से आपको बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कारोबार में गति मिलेगी और निवेश में लाभ की संभावना है।

मीन राशि 

इस राशि के जातकों के भी जीवन में बेहतरी के संकेत मिलेंगे। सभी मोर्चों पर सफलता मिलेगी और शत्रुओं के खिलाफ विजय मिलेगी। पुराने रोग और ऋण से अचानक मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। साथ ही विदेश की यात्रा भी संभव है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें