📅 Friday, 09 October 2026 | 11:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

सूर्य दिखाएंगे असर : आने वाले कुछ दिन इन पर पड़ेंगे भारी!, क्या आप भी इनमें हैं शामिल

📅 18 December 2021, 08:22 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सूर्य दिखाएंगे असर : आने वाले कुछ दिन इन पर पड़ेंगे भारी!, क्या आप भी इनमें हैं शामिल
सूर्य दिखाएंगे असर : आने वाले कुछ दिन इन पर पड़ेंगे भारी!, क्या आप भी इनमें हैं शामिल

नई दिल्ली। गुरुवार को सूर्य ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। जिसके बाद अब वे वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ धनु संक्रांति लग चुकी है। कुछ राशि के जातकों को तो ये शुभ फल देगी। लेकिन चार ऐसी राशियां भी हैं जिन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। जी हां सूर्य का गोचर इन राशियों पर भारी पड़ सकता है। चूंकि सूर्य 29 से 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं इसलिए इन 30 दिनों तक इन राशियों पर सूर्य असर दिखाएंगे। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार नए साल यानि 2022 में 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ मकर संक्रांति लगेगी। कहते हैं इस दौरान सूर्य का तेज कम रहेगा। कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का मद्धम होना बहुत भारी पड़ सकता है।

इन्हें रहना होगा सावधान —

कन्या (Virgo) —
कन्या राशि के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मानसिक बैचेनी इस दौरान बनी रहेगी। इसे दूर करने के लिए योग का सहारा लेना लाभकारी हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद—विवाद से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृश्चिक (Scorpio)—
वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टि मजबूत करने के लिए आपको गलत रास्तों का सहारा लेने से बचना होगा। वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मकर (Capricorn)—
मकर राशि के जातकों को यह गोचर व्यय कराने वाला हो सकता है। बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आय—व्यय में तालमेल बिठाकर चलना होगा।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें