सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
Saas Bahu Numerology : सास-बहू का रिश्ता हर घर में अलग होता है. कहीं खूब प्यार होता है, तो कहीं छोटी-छोटी बात पर भी बहस हो जाती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसकी एक वजह सास और बहू का मूलांक भी हो सकता है यानी जन्म तारीख से बनने वाला नंबर. न्यूमरोलॉजी में मूलांक से स्वभाव, सोच और व्यवहार का अंदाजा लगाया जाता है. आइए जानते हैं, किन मूलांक की सास-बहू में अच्छी बॉन्डिंग बनती है और किनमें थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होती है?
इन सास-बहू की बॉन्डिंग रहती है शानदार
मूलांक 1 और 2: सास-बहू की यह जोड़ी काफी अच्छी मानी जाती है. 1 में लीडरशिप होती है. मूलांक 2 शांत और इमोशनल होती हैं. दोनों एक-दूसरे को अच्छे से बैलेंस करते हैं.
मूलांक 3 और 9: सास-बहू की इस जोड़ी में भी अच्छा तालमेल बनता है. दोनों की सोच मजबूत रहती है. फैमिली को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 2 और 6: सास-बहू की ये भी अच्छी जोड़ी मानी जाती है. मूलांक 6 केयरिंग होता है और मूलांक 2 रिश्तों को संभालना जानता है. इसलिए घर का माहौल पॉजिटिव बना रह सकता है.
मूलांक के अनुसार सास-बहू का स्वभाव
सास-बहू की इन जोड़ियों में रहती है तकरार
मूलांक 1 और 8: इन दोनों मूलांकों में ईगो और सोच का टकराव देखने को मिल सकता है. दोनों अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं. लिहाजा अनबन और कलह अधिक हो सकता है.
मूलांक 4 और 9: इन दोनों में भी बहस की संभावना ज्यादा मानी जाती है. दोनों का स्वभाव तेज हो सकता है. ऐसे में धैर्य और खुलकर बातचीत रिश्ते को बेहतर बना सकती है.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
""एक ही समानता है...पतंग औऱ जिन्दगी मॆं,,,ऊँचाई में हो तब तक...ही "वाह-वाह" होती हैं..."
-
""तूफ़ान ज्यादा हो तो कश्तियां भी डूब जाती है और अहम ज्यादा हो तो हस्तियां भी डूब जाती है"..!
-
""चलो चोरी से रख आते हैं,खुशहाली उनके सिरहाने में, जिन्हें अरसा बीता है,खुलकर मुस्कुराने में""...!
-
""टूटी कलम और औरो से जलन, खुद का भाग्य लिखने नहीं देती""...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 21 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 20 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 19 सितंबर 2026 शनिवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 18 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 16 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान