ज्योतिषी

बुध ग्रह ने बनाया ‘पॉवरफुल विपरीत राजयोग’, इन चार राशि वालों को धनलाभ के भाग्योदय के प्रबल योग

Paliwalwani
बुध ग्रह ने बनाया ‘पॉवरफुल विपरीत राजयोग’, इन चार राशि वालों को धनलाभ के भाग्योदय के प्रबल योग
बुध ग्रह ने बनाया ‘पॉवरफुल विपरीत राजयोग’, इन चार राशि वालों को धनलाभ के भाग्योदय के प्रबल योग

ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने कुंभ राशि में गोचर कर लिया है। जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। इस विपरीत राजयोग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और उन्नति के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि 

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और लाभ स्थान पर स्थित हैं। साथ में सूर्य और शनि भी विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम सरकार से जुड़ा हुआ है। मतलब आपके टेंडर अभी पास हो सकते हैं। प्रापर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि 

विपरीत राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों का भाग्य उदय हो सकता है। क्योंकि आपके लिए बुध 12वें भाव और तीसरे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए अगर आपकी बुध की दशा चल रही है, तो आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। कमाई दोगुनी हो सकती है। साथ ही करियर में अच्छी तरक्की हो सकती है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी। साथ ही सेविंग भी होगी।

कन्या राशि

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध छठे भाव में शनि और सूर्य के साथ विराजमान हैं और केतु की दृष्टि है। इसलिए आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। साथ ही दुर्घटना के भी योग हैं। इसलिए यहां पर पैसा आने का तो योग है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए।गुप्त रोग हो सकते हैं।

धनु राशि

विपरीत राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध देव आपके तीसरे भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। वहीं इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे भाविष्य में लाभ के योग बन रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News