📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, मिलेगी अपार धन-दौलत और नौकरी

📅 27 September 2023, 10:48 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, मिलेगी अपार धन-दौलत और नौकरी
Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, मिलेगी अपार धन-दौलत और नौकरी

हर पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। लेकिन इन्हीं में से सबसे ज्यादा महत्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी शरद पूर्णिमा का माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त रहता है। चंद्रमा की रौशनी भी तेज रहती है। कहा जाता है कि उसकी रौशनी से अमृत की वर्षा होती है जो व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को खत्म कर देती है। इस दिन मां लक्ष्मी भी अपने भक्तों से प्रसन्न रहती है और अपने भक्तों की हर मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।

इस साल शरद पूर्णिमा का त्यौहार 28 अक्टूबर के दिन मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग अपनी छतों पर खीर बना कर रखते हैं। इसके मान्यता सबसे ज्यादा है। कहा जाता है जो व्यक्ति बीमार रहता है या उसके जीवन में परेशानियां बनी रहती है उसे ये खीर खानी चाहिए। इससे सभी परेशानी दूर होती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। ये इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर खीर को खुले आसमान में शरद पूर्णिमा के दिन रखा जाए तो उसमें अमृत की वर्षा होती है जो फायदा पहुंचाती है।

कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और उसी खीर से अपना व्रत खोलते हैं। आज हम आपको शरद पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप राशि अनुसार अपनाएंगे तो आपको जीवन में काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलेगा। इससे आपके जीवन की तमाम समस्या भी दूर हो जाएगी और आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने लगेगा। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में –

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा वाले दिन कन्याओं को भोज पर बुला कर उन्हें खीर का प्रसाद खिलाना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में समृद्धि के मार्ग खुलेंगे और उन्हें धन लाभ होगा। साथ ही सभी कष्ट भी उनके जीवन के ख़त्म हो जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन दही के साथ गाय का घी गरीबों में दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का वास होने लगता है साथ ही उसके जीवन के कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को शरद पूर्णिमा के दिन दूध और चावल का दान गरीबों में करना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार और कार्यक्षेत्र में फायदा मिलता है और धन लाभ होने लगता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को शरद पूर्णिमा के दिन मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर और गरीबों में दान करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन , दिमाग शांत रहता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को इस दिन मंदिर में गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से लोगों आर्थिक लाभ होने लगता है साथ ही नौकरी के भी योग बनते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन 3 साल से 9 साल की कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को शरद पूर्णिमा के दिन दूध, चावल और शुद्ध घी का दान गरीबों में करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन मंगल देव से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी दिक्कतें खत्म होती है और सुख शांति बनी रहती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस दिन चने की दाल और पीले कपड़े कन्याओ और गरीबों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट दूर होंगे साथ ही आपको नौकरी मिलने के योग भी बनेगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस दिन बहते पानी में चावल के कुछ दाने बहाना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को इस दिन दृष्टिहीनों और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी मिलती है साथ ही सरकारी कार्यों में आ रही वाली रुकावटें दूर होंगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए। ऐसा करने से धन धान्य से तो परिपूर्ण होते ही है साथ ही आपके जीवन के कष्ट भी दूर होने लगते हैं।

नोट – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें