📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,158.30 ▼ -613.42 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,586.05 ▼ -194.20 (-0.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

गुरु और सूर्य देव का 12 साल बाद हुआ मिलन, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

📅 15 May 2023, 11:31 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुरु और सूर्य देव का 12 साल बाद हुआ मिलन, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
गुरु और सूर्य देव का 12 साल बाद हुआ मिलन, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

वैदिक ज्योतिष में गुरु को समृद्धि, यश, आध्यात्म, पूजा- पाठ, गुरु और धन के कारक माने जाते हैं। वहीं सूर्य देव को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, प्रशासनिक, पिता, आत्मा और नौकरी का कारक माने जाते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति में जब भी बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों के साथ सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें के मेष में सूर्य और गुरु की युति बनने जा रही है। जिसके प्रभाव से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि 

आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम भाव में बन रही है। जिसे नौकरी और व्यापार का का स्थान माना गया है। इसलिए आप इस समय  तेजी से तरक्की कर पाएंगे और व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में भी निखार देखने को मिलेगा। वहीं आप तेजी से तरक्की कर पाएंगे और व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही पिता के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

मकर राशि

सूर्य और गुरु की युति मकर राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको परिश्रम तो अधिक करना होगा लेकिन, मेहनत का प्रतिफल भी खूब मिलेगा। आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी, लोहा और पेट्रोलियम से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु राशि 

आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही धनु राशि के छात्र इस समय किसी कोर्स में दाखिला ले भी सकते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें