4 फरवरी से शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, दौड़ेगा भाग्य, प्रमोशन के प्रबल योग
वर्तमान में वक्री होकर उल्टी चाल चल रहा बुध आज से 14 दिन बाद मार्गी होने वाला है। जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो वह सीधी चाल चलने लगता है। अपनी मित्र राशि मकर में पहुंचकर ये ग्रह कई राशियों के लिए बहुत अच्छा होने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। ये गोचर काल मेष, वृष,मीन राशियों के लिए बहुत अच्छा बीतने वाला है। बाकी भी जानें कैसा रहेगा उनके लिए ये समय।
आइए जानते हैं कौन से हैं वे राशियां
मेष राशि
मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। कर्मचारियों को प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। तो वहीं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी या फिर एरियस मिल सकता है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को बुध की मार्गी चार भाग्य तेज दौड़ाएगी। इसके अलावा आपको भाई—बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी आपका खराब रह सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के अष्टम भाव में बैठा बुध बेहद अशुभ फल देगा। इन्हें कोई छोटी—मोटी बीमारी हो सकती है। आपको धन हानि भी हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों में जो अविवाहित हैं उन्हें शादी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका स्वयं की तबियत थोड़ी खराब हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों में आपके खर्चों में कमी आएगी। स्वास्थ्य आपको ठीक रहेगा। तो वहीं आपका जिद्दी स्वभाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की पढ़ाई ठीक चलेगी। संतान को सुख प्राप्त होगा। तो वहीं आपकी आय में कमी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों में अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो जनता में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अच्छा बीतने वाला है। भाग्य का आपको कम साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के भाई—बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ आपको कम ही मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी। मार्गी बुध वैसे तो आपको लाभ दिलाएगा। लेकिन आपकी छोटी—मोटी दुर्घटना हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का स्वयं का स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा। मगर आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य गढ़बढ़ हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मुकदमों में विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धन के नए साधन खुलेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। संतान से आपको सुख मिलेगा।
।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 28 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 27 नवंबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी