ज्योतिषी
धनतेरस के अगले दिन से ये राशियां हो जाएगी मालामाल, हर दुख दूर करेंगे शनिदेव, होगी मौज ही मौज
Pushplata
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन हमारी राशि पर शुभ और अशुभ असर डालता है। इस बार दिवाली के पहले तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल शनि ग्रह 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहा है। इसका सीधा लाभ तीन राशियों को मिलेगा। शनिदेव के आशीर्वाद से उनके जीवन में सुखों की लहर दौड़ पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन कौन सी हैं।
मेष राशि
शनि देव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों का भाग्य चमका देगा। आपको व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धन से जुड़े भी कई लाभ होंगे। यदि आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में पैसा लगाना चाहते हैं तो ये समय सही रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आप किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। माता पिता की सेहत में सुधार दिखेगा। नए मकान और वाहन को खरीदने के योग बन सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। ये शख्स आपकी लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव लाएगा। मां लक्ष्मी भी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी।
मीन राशि
शनि का मार्गी होना मीन राशि के जातकों को धनवान बना देगा। 23 अक्टूबर से आपकी पैसों की कमी धीरे धीरे दूर होना शुरू हो जाएगी। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश होगा। बिजनेस करने वालों की कई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप खुद नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिवाली के बाद का समय शुभ रहेगा।
किसी बड़े काम से विदेश की यात्रा हो सकती है। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। आपको अपनी पसंद का और अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। आप खुद से ज्यादा प्यार करने लगेंगे। लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। पैसा खुद चलकर आपके पास आएगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी।
धनु राशि
शनि देव के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। आपके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे। लाइफ में सुखों की एंट्री होगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। अपनों का साथ और प्यार मिलेगा। दिवाली के बाद आप एक साथ कई सुखों का आनंद लेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी।
कुंवारे लोगों को पसंदीदा जीवनसाथी मिल जाएगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। कई दिनों से रुके काम भी अच्छे से हो जायेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर पड़ जायेगा। आपकी मन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपके फैन बन जायेंगे। आपकी बोली से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।